फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   goons planning for murder arrested in mathura

सैनिक की पत्नी को मारने आए बदमाश गिरफ्तार

Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 19 Oct 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
goons planning for murder arrested in mathura
अरेस्‍ट
छह महीने पहले संदिग्ध अवस्था में मरे सैनिक की पत्नी को मारने आए तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया जबकि दो भाग गए। पुलिस का कहना है कि महिला की हत्या उसका जेठ कराना चाहता था। आठ लाख की सुपारी दी थी।  
विज्ञापन


चौमुंहा के मुहल्ला माहरुफ निवासी पीतांबर उर्फ पीतम सिंह सेना में थे। छह महीने पहले गंगानगर राजस्थान में नर्सिंग असिस्टेंट के पद पर तैनाती के दौरान संदिग्ध परिस्थिति में उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद पीतम सिंह की पत्नी मायके चली गईं। तब से वह वहीं रह रही हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर ही विवाद चला आ रहा है। बुधवार को स्वाट टीम ने जब चौमुंहा निवासी रामवीर, तेजपाल और मोनू शर्मा को गिरफ्तार किया तो नया खुलासा हो गया। स्वाट टीम प्रभारी हरीशवर्धन सिंह ने बताया कि पूछताछ में जो पता चला है उसके मुताबिक मृतक फौजी पीतांबर उर्फ प्रीतम की पत्नी राधा को 40 लाख रुपये मिलने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धनराशि पर जेठ तोता की नीयत खराब हो गई। अपने भाई की पत्नी को मौत के घाट उतारने के लिए उसे आठ लाख की सुपारी दी थी। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक बरामद हुई हैं। फरार बदमाशों में चौमुंहा निवासी हरिओम, और वृंदावन का अनिल उर्फ टोंटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed