{"_id":"5852e6394f1c1b9a71649c7b","slug":"five-lakh-looted-from-cameraman","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीडियोग्राफी के बहाने बुला कैमरामैन से पांच लाख की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वीडियोग्राफी के बहाने बुला कैमरामैन से पांच लाख की लूट
अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 16 Dec 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
लूट, क्राइम
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विवाह समारोह में वीडियोग्राफी के बहाने बुलाकर हाथिया में दिल्ली के फोटोग्राफर से करीब पांच लाख रुपये का सामान और नगदी लूट ली गई। आरोप है कि थाने पहुंचे पीड़ित को बरसाना पुलिस ने भगा दिया। आखिरकार पीड़ित ने एसएसपी को मोबाइल पर घटना की जानकारी दी है। एसएसपी के निर्देश पर बरसाना पुलिस हरकत में आई।
पीड़ित रविंद्र के अनुसार उसे शादी में वीडियोग्राफी के लिए गांव हाथिया बुलाया गया था। इसके चलते वह अपने साथियों के साथ हाथिया पहुंचा। यहा बदमाशों ने तमंचा के बल पर उसे लूट लिया। रविंद्र के अनुसार बदमाशों ने उससे दो वीडियो कैमरा जिनकी कीमत चार लाख रुपये है, एक लैपटॉप, पांच मोबाइल और 15 हजार की नगदी लूट ली।
पीड़ित ने बताया कि जब वो घटना की शिकायत लेकर थाने पहुंचे तो सुनवाई के बजाय वहां से भगा दिया गया। उसने कस्बे के किसी व्यक्ति से एसएसपी का नंबर लेकर उन्हें घटना की जानकारी दी तो बरसाना पुलिस हरकत में दिखाई दी। फिर उनकी सुनवाई हुई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हाथिया जाकर घटना की जानकारी ली जा रही है। लूट करने वाले शातिरों पर जल्द ही बड़ी कार्रवाई की जाएगी।