फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   five grp soldiers transfered in guest house case

गेस्ट हाउस कांड में नपे जीआरपी के पांच सिपाही

Wed, 24 Aug 2016 12:51 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 24 Aug 2016 12:51 AM IST
विज्ञापन
five grp soldiers transfered in guest house case
crime demo - फोटो : MID DAY
राजकीय रेलवे पुलिस के पांच जवानों पर आखिरकार गेस्ट हाउस कांड में कार्रवाई हो ही गई। जीआरपी के जवानों ने ट्रेन से मथुरा घूमने आए छह युवकों को पकड़ लिया था फिर झूठे आरोप में फंसाने का भय दिखाते हुए युवकों को एक गेस्ट हाउस में ले लाकर बंधक बना लिया था। मीडिया को इसकी भनक लगने के बाद सिपाही वहां से भाग खडे़ हुए थे। 
विज्ञापन


पांच अगस्त को जीआरपी के सिपाहियों ने बाहर से घूमने आए छह युवकों को धौलीप्याऊ स्थित एक गेस्ट हाउस में बंधक बना लिया था। इसके बाद उन्हें झूठे केस में फंसाने का भय दिखाकर छोड़ने की एवज में लाखों रुपये में सौदा भी तय हो गया। इसकी जानकारी मिलने पर मीडिया भी मौके पर पहुंच गई। इस पर सिपाही ने युवकों को ऑटो में बैठाकर वहां से निकाल दिया। इसके बाद खुद भी भाग निकले। 
विज्ञापन


जीआरपी के सिपाहियाें के इस उगाही के खेल का खुलासा करते हुए ‘अमर उजाला’ ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद उच्चाधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी। अब मामले में आरोपी पांच सिपाहियों का तबादला अलग-अलग जनपदों में जीआरपी अनुभाग में ही कर दिया गया है। इनमें सिपाही अमित कुमार का फतेहगढ़, रामनिवास का दादरी, अमित कुमार का खुर्जा, मंगेश का हाथरस और एक अन्य अमित कुमार का कायमगंज के लिए स्थानांतरण किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जीआरपी प्रभारी पूरन सिंह चौहान ने बताया कि सिपाहियों की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंची थी। इसके बाद सिपाहियों का स्थानांतरण अन्य जनपदों में जीआरपी में कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed