फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   firing in mataji goshala barsana

माताजी गोशाला पर पशु लुटेरों का हमला

Sun, 22 Feb 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बरसाना
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा/बरसाना Updated Sun, 22 Feb 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
firing in mataji goshala barsana
राधारानी के बरसाना ताबड़तोड़ फायरिंग से दहल गया। यहां मानमंदिर की माताजी गोशाला में घुसकर लुटेरे ने गोसेवक की गोली मारकर हत्या कर दी।  फायरिंग की आवाज सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने भी मोर्चा संभाल लिया। इसके बाद आधे घंटे तक लुटेरों और ग्रामीणों की बीच गोलियां चलती रहीं।
विज्ञापन


सूचना पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचने पर लुटेरे भागे और हालात काबू में आए। बरसाना क्षेत्र के गांव मानगढ़ में ब्रज के विरक्त संत रमेश बाबा की माताजी नाम से ये गोशाला है। गोशाला में 25 हजार से अधिक गाय हैं।
विज्ञापन


माताजी गोशाला के निकट के गांव ढभाला के रहने वाले पशु लुटेरे आए दिन गोशाला की तार फेंसिंग काटकर गायों को हांक ले जाते हैं। गोशाला कर्मचारियों से उनका कई बार टकराव हो चुका है। शनिवार को अपराह्न तीन बजे गांव ढभाला के युवक लखन और गोशाला कर्मचारियों के बीच इसी को लेकर मारपीट हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मानगढ़ के ग्रामीणों और मानमंदिर के लोगों ने दोनों पक्षों में सुलह करा दी। लेकिन जाते-जाते लखन यह कहता गया कि छोड़ेंगे नहीं।

थोड़ी देर बाद युवक लखन अपने एक साथी संग बाइक पर लौटा और गोशाला में घुसकर कर्मचारियों को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली गोसेवक बनवारी (32) पुत्र जोधासिंह को लगी। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

इसके बाद तीन दर्जन से अधिक लोग राधारानी पहाड़ी पर चढ़ गए और गोशाला पर फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग से गौशाला कर्मचारियों और मान मंदिर में रह रहे संत-महंतों में भगदड़ मच गई। फायरिंग की आवाज सुनकर मानगढ़ के ग्रामीण भी जुट गए और जवाबी फायरिंग की। आधे घंटे तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही।


सूचना पर बरसाना पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन पुलिसकर्मी भी जीप की ओट लेकर बचते रहे। बाद में सीओ छाता अतुल श्रीवास्तव, एसपी देहात अजय कुमार के अलावा कोसीकलां, गोवर्धन, छाता पुलिस मौके पर पहुंची तब जाकर हालात काबू में आए। इधर मानगढ़ के लोगों ने बनवारी का शव नहीं उठने दिया। अधिकारियों के समझाने और मुआवजा राशि दिलाने के आश्वासन पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed