फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dispute over whatsapp post about pagamber islam

व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबर ए इस्लाम के संबंध में आपत्तिजनक पोस्ट पर बवाल

Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
अमर उजाला मथुरा
अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 11 Jul 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
dispute over whatsapp post about pagamber islam
व्हाट्सऐप
शहर में व्हाट्सएप ग्रुप पर पैंगबर ए इस्लाम पर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी से लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साई भीड़ ने पहले खारीकुआं पर जाम लगाया, इसके बाद कोतवाली घेर ली। हंगामे के चलते आसपास का बाजार बंद हो गया। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


घटनाक्रम सोमवार शाम का है। बताया गया है कि मथुरा के खारीकुआं इलाके में एक व्हाट्सएप ग्रुप पर पैगंबरे इस्लाम के संबंध में पोस्ट की गई थी। मुस्लिमों ने इस पोस्ट को आपत्तिजनक बताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। आरोप है कि खारीकुआं क्षेत्र में ही दुकान करने वाले बंटी नाम के युवक ने यह मैसेज पोस्ट किया था। लोगों ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। बड़ी संख्या लोग थाना कोतवाली पहुंचे और उसे घेर लिया।
विज्ञापन


इनका कहना था कि जब तक पुलिस आरोपी को गिरफ्तार नहीं करेगी वह यहां से नहीं हटेंगे। हंगामा बढ़ने पर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। मामले में रिपोर्ट दर्ज होने पर लोग शांत हुए। इसी बीच आरोपी युवक दुकान बंद करके भाग गया। पुलिस ने देर शाम तक लगातार दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा नगर निवासी मुकेश उर्फ बंटी के नाम की तहरीर दी गई थी जिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी गई। शाम को वह दुकान बंद करके भाग गया था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।      

- आलोक प्रियदर्शी
एसपी सिटी

देखते ही देखते छावनी बना पूरा इलाका
बड़ी संख्या में एक समुदाय के लोगों ने जुटकर हंगामा शुरू किया। सोमवार शाम को पुलिस के हाथ-पांव उस वक्त फूल गए। शुरूआत में तो पुलिस-प्रशासन मामले को हल्के में लेता रहा लेकिन जब बवाल बढ़ा तो शहर भर की पुलिस बुला ली गई। खुद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी फोर्स के साथ पहुंचे। पुलिस लाइन से भी रिजर्व पुलिस बल को बुला लिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed