फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   dead body found in a guesthouse of mathura

धर्मशाला के बंद कमरे में मिला युवक का अधजला शव

Fri, 16 Oct 2015 08:16 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 16 Oct 2015 08:16 PM IST
विज्ञापन
dead body found in a guesthouse of mathura
थाना गोविंद नगर क्षेत्र के अर्जुनपुरा गली पातीराम में धर्मशाला के बंद कमरे से युवक का अधजला शव मिला। शव देखकर लग रहा था कि युवक की हत्या के बाद शव को जलाने का प्रयास किया गया था। मामले में मृतक के परिवारीजनों ने पत्नी, पूर्व सभासद सहित पांच लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


गली पातीराम निवासी सागर शर्मा (24) उर्फ लाला पुत्र श्याम सुंदर शर्मा एक सप्ताह पहले आगरा में राम बरात देखने की बात कहकर घर से गए थे। इसके बाद वह नहीं लौटे। परिवारीजनों ने खोजबीन की लेकिन फिर भी पता नहीं चला। शुक्रवार को दोपहर में पूर्व सभासद दर्शन देवी ने जागरण और भंडारा कराने के लिए गली पातीराम निकट बनी सार्वजनिक धर्मशाला की सफाई कराई।
विज्ञापन


इस दौरान एक बंद कमरे से बदबू आने पर कमरे को खोलकर देखा गया तो उसमें युवक का अधजला शव पड़ा था। उसकी शिनाख्त सागर शर्मा उर्फ लाला के रुप में मां विमला और बहन पायल शर्मा ने की। सूचना पर पहुंची गोविंद नगर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में सागर के चाचा लक्ष्मण शर्मा ने सागर की पत्नी, पूर्व सभासद दर्शन देवी, दर्शन देवी के बेटे दीपक, असलम, डिम्पी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पत्नी ने ससुरालीजनों पर लगाया था दुराचार का आरोप
सागर अपने परिवार में इकलौता पुत्र था। उसके दो बहनें हैं। पोस्टमार्टम हाउस पर सागर के चाचा लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि सागर की शादी 15 फरवरी 2012 को शहर की ही युवती के साथ हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही परिवार में विवाद शुरू हो गया। लक्ष्मण शर्मा ने बताया सागर की पत्नी की नजदीकी एक हिस्ट्रीशीटर के पुत्र से थी। विवादों के बीच पत्नी ने पति सहित ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दुराचार का आरोप लगाते हुए मुकदमा भी दर्ज कराया दिया। इसमें दो महिलाएं भी आरोपी थीं। इस मामले की रिपोर्ट कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई थी। जांच के बाद गोविंद नगर पुलिस ने इसमें फाइनल रिपोर्ट लगा दी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed