फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime in dharmnagri

सोशल मीडिया पर शर्मसार हो रही धर्मनगरी

Tue, 23 Aug 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 23 Aug 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
crime in dharmnagri
सोशल मीडिया - फोटो : demo
धर्मनगरी के कालेजों की छात्राओं और लड़कियों के मॉर्फ किए अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप व्हाट्सएप और फेसबुक पर वायरल हो रहे हैं। यह सब शहर के ही शरारती लड़कों का गैंग कर रहा है। पीड़ित परिवार समाज में बदनामी के भय के कारण शरारती तत्वों के खिलाफ खुलकर सामने नहीं आ पा रहे हैं। मामला लंबे अर्से से जिला पुलिस के संज्ञान में है, फिर भी पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी है।
विज्ञापन


सोमवार की शाम कुछ पीड़ित परिवारों ने कनकधारा फाउंडेशन की अध्यक्ष डा. लक्ष्मी गौतम से मिलकर समस्या को रखा। उन्होंने मामले को केंद्र सरकार, प्रदेश सरकार, राष्ट्रीय और राज्य महिला आयोग, मानवाधिकार आयोग और समाज कल्याण आयोग के समक्ष रखने की बात कही है। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि दिसंबर 2015 में पहली बार एक स्थानीय युवती का फोटो व्हाट्सएप पर वायरल हुआ। युवती का अश्लील फोटो उसी के व्हाट्सएप नंबर पर शेयर किया गया। इसके बाद परिवार ने पुलिस को शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। शरारती तत्वों के हौसले बढ़ते चले गए। लगातार जारी इस सिलसिले में करीब 50 से अधिक युवतियों के अश्लील फोटो और वीडियो क्लिप सामने आ चुके हैं। कुछ मामलों में तो युवतियों की मां के फोटो भी वायरल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कुछ परिवारों ने दिसंबर 2015 में तत्कालीन एसएसपी डा. राकेश कुमार सिंह से मामले की शिकायत की थी। उन्होंने यह मामला साइबर सेल में भेजने की बात कहते हुए कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पीड़ित परिवारीजनों का कहना है कि मामले में प्रदेश सरकार द्वारा जारी महिला हेल्पलाइन नंबर पर भी संपर्क किया लेकिन वहां पर भी सुनवाई नहीं हुई।   डा. लक्ष्मी गौतम ने पीड़ितों को हर संभव मदद और कानूनी मदद का भरोसा दिलाया है।


मामले में वृंदावन कोतवाली प्रभारी मुनीश चंद्र ने बताया कि उनके पास इस प्रकार की कोई शिकायत नहीं आई है। मामला बेहद गंभीर और संवेदनशील है। पीड़ित परिवार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने के लिए स्वतंत्र हैं। पुलिस हर संभव मदद करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed