फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clerk arrested while taking bribe

बीएसए दफ्तर का लिपिक घूस लेते गिरफ्तार

Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा
अमर उजाला ब्यूरो मथ्ाुरा Updated Wed, 16 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
clerk arrested while taking bribe
लिपिक घूस लेते गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
बेसिक शिक्षा कार्यालय में तैनात प्रधान सहायक कुंजबिहारी को एंटी करप्शन टीम ने मंगलवार को रिश्वत लेते हुए रंगेहाथाें पकड़ लिया। उसने नौहझील के शिक्षक को निलंबन का भय दिखाकर बीस हजार रुपये मांग रहा था। एंटी करप्शन टीम ने उसे पूछताछ के लिए थाना हाईवे ले गई।
विज्ञापन


नौहझील स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय भगवानगढ़ी में कार्यरत शिक्षक वेगराज सिंह ने बताया कि मांट निवासी मोती सिंह नामक व्यक्ति ने विद्यालय की मरम्मत के नाम पर गलत तरीके से विद्यालय के खाते में से धनराशि निकालने की शिकायत बीएसए कार्यालय में की थी। बीएसए और एबीएसए ने उन्हें कारण बताओ नोटिस भी जारी किया। वेगराज सिंह का आरोप है कि कुंजबिहारी ने निलंबन की कार्रवाई का डर दिखाते हुए उनसे 20000 रुपये रिश्वत मांग रहा था।
विज्ञापन


आखिर वह दस हजार ही लेने को राजी हो गया। शिक्षक ने शिक्षक संगठन यूटा के पदाधिकारी यशवीर सिंह और आलोक उपाध्याय को इस मामले की जानकारी दी। शिक्षक ने यूटा पदाधिकारियों के साथ गत 8 मार्च को एंटी करप्शन (भ्रष्टाचार निवारण संगठन) आगरा के अधिकारियों से मुलाकात की।
विज्ञापन
विज्ञापन


तय की गई रणनीति के तहत मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डीएम की ओर से उपलब्ध कराए गए दो गवाह की मौजूदगी में बीएसए कार्यालय में प्रधान सहायक कुंजबिहारी को दस हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed