फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   clash between swat members in mathura

वर्दी के रौब में अखाड़ा बनी पार्टी

Fri, 07 Aug 2015 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा Updated Fri, 07 Aug 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
clash between swat members in mathura
कारोबारी का लूटा गया ट्रैक्टर बरामद होने के बाद स्वाट टीम के सिपाहियों ने कारोबारी से पार्टी मांगी। इस पार्टी में हंगामा हुआ। पिस्टल तनी, एक गाड़ी तोड़ी गई और बाद में मामले पर वर्दी की हनक से पर्दा डाल दिया गया। पुलिस के अधिकारी पूरे दिन मामले पर पर्दा डालने में जुटे रहे। आलम ये था कि घटना के संबंध में अधिकारियोें के बयान ही विरोधाभासी लगे। हालांकि बाद में एसएसपी ने पूरे प्रकरण की जांच सीओ सिटी को सौंप दी।
विज्ञापन

 
शेरगढ़ के गांव अगरयाला व हाल में राधापुरम निवासी सुनील कुमार का ईंटों का कारोबार है। 21 जुलाई को उनके चालक से सुरीर कोतवाली में एक्सप्रेसवे के निकट बदमाशों ने ट्रैक्टर लूट लिया था। ट्रैक्टर बरामदगी के लिए एसएसपी डा. राकेश सिंह ने स्वाट टीम को लगाया।
विज्ञापन


इसमें स्वाट टीम और सुरीर पुलिस ने मुकेश गैंग के पांच सदस्यों को लूट की दो कार और तमंचों सहित जेल भेजा था। वहीं लूटा गया ट्रैक्टर गांव अगरयाला निवासी लेखराज और रनवारी छाता निवासी जीवन से बरामद कर उन्हें जेल भेज दिया। इसके बाद स्वाट टीम ने अपनी वाहवाही के लिए सुनील से पार्टी मांगी। पार्टी गुरुवार रात को गोविंद नगर क्षेत्र स्थित मसानी रोड पर एक नामचीन होटल में चल रही थी। इसमें स्वाट टीम के मुंशी से लेकर चालक सहित एक दर्जन लोग शामिल हुए। पार्टी देने सुनील अपनी सफेद रंग की फॉर्च्यूनर कार से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में करीब 11 बजे बाद जब पार्टी का रंग चढ़ा तो स्वाट टीम में शक के आधार पर एक दर्जन युवकों को पकड़ने और उन्हें छोड़ने की कहानी पर चर्चा शुरू हो गई। कुछ सिपाहियों और धनाढ्य व्यक्ति के बीच लेनदेन को लेकर हुई बहस इस अंजाम तक पहुंची कि पिस्टलें तन गईं। इसके बाद लूट मामले के पर्दाफाश की इच्छा रखने वाले धनाढ्य व्यक्ति से अभद्रता हुई। स्वाट टीम के चंद लोगों का इससे मन नहीं भरा तो उन्होंने स्कार्पियो से एक फॉर्च्यूनर में छह बार टक्कर मार कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर गोविंद नगर पुलिस और सीओ सिटी मौके पर पहुंच गए। मामला स्वाट टीम का होने के कारण एसएसपी डा. राकेश सिंह को जानकारी दी गई। वहीं पुलिस पूरे दिन मामले पर पर्दा डालने का प्रयास करती रही।

होटल के सीसीटीवी की फुटेज डिलीट
होटल में पार्टी लेने के दौरान स्वाट टीम द्वारा की गई घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई। लेकिन पुलिस के डर से सबकुछ रात में ही डिलीट कर दिया गया। होटल स्टाफ पूरे मामले में कुछ भी बोलने से घबरा रहा है।

होटल में स्वाट टीम के सिपाही की गाड़ी से एक फॉर्च्यूनर गाड़ी टकरा जाने से क्षतिग्रस्त हो गई थी। पार्टी में पिस्टल तानने या फायर कर डराने जैसा मामला नहीं है। पार्टी लेने और देने वालों में कहासुनी जरूर हुई थी।

चक्रपाणि त्रिपाठी
सीओ सिटी


होटल में स्वाट टीम के सिपाही आपस में झगड़ गए थे। ट्रैक्टर स्वामी की फार्च्यूनर गाड़ी कैसे क्षतिग्रस्त हुई, इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी है। रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
डा. राकेश सिंह
एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed