फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   child labour in the office of CDPO mathura

बाल मजदूरी: शासन तक पहुंची शिकायत

Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 22 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
child labour in the office of CDPO mathura
सीडीपीओ देहात के दफ्तर में बाल मजदूरी का मामला उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग तक पहुंच गया है। संस्था जस्टिस फॉर चिल्ड्रन के संयोजक सतीश शर्मा ने आयोग इसकी जानकारी दी। अमर उजाला के 19 जून के अंक में यह खबर प्रकाशित होने के बाद सीडीओ भी मामले की जांच के आदेश दे चुके हैं।
विज्ञापन


हाल ही में जिला पंचायत परिसर में स्थापित बाल विकास परियोजना देहात के कार्यालय में बाज मजदूरी का मामला सामने आया था। इसमें बाल पोषाहार के लिए आने वाली पंजीरी के बोरों को ट्रक से उतारने का काम बच्चों से कराने की खबर अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित की थी।
विज्ञापन


इसमें यह भी बताया गया था कि बच्चों को काम के बदले डेढ़ रुपये प्रति बोरा मजदूरी मिल रही थी। इसके लिए पहले उन्हें 50 पैसे प्रति बोरा कमीशन भी देना पड़ता था। सरकारी कार्यालय में मौजूद अधिकारी और कर्मचारियों के दिशा निर्देश के तहत पंजीरी से भरे ट्रक को तेज धूप में यह बाल मजदूर खाली कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मामले में जब प्रभारी डीपीओ अनिल दत्ता से पूछा गया तो उन्होंने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि यह जिम्मेदारी ट्रक चालक की है। लेकिन, अमर उजाला में प्रकाशित खबर का संज्ञान लेने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने मामले की जांच एसडीएम से कराने के आदेश दिए। अब इसकी शिकायत जिले में बच्चों की दशा, बाल मजदूरी सहित विभिन्न बिंदुओं पर काम करने वाली संस्था जस्टिस फार चिल्ड्रन के संयोजक सतीश शर्मा ने उत्तर प्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग से की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed