{"_id":"573b280e4f1c1b595fac6ec4","slug":"cash-looted-from-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ लाखों की चोरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठेकेदार की कार का शीशा तोड़ लाखों की चोरी
अमर उजाला मथुरा
Updated Tue, 17 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
चोरी
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्णानगर चौकी क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी ठेकेदार की कार का शीशा तोड़कर चोरों ने एक लाख नकदी और कागजात पार कर दिए। ठेकेदार अपने रिश्तेदार के साथ मकान निर्माण के लिए सरिया आदि सामान खरीदने गए थे।
द्वारिकापुरी निवासी प्रदीप कुमार सारस्वत कई विभागों में पंजीकृत ठेकेदार हैं। द्वारिकापुरी में उनके मकान का निर्माण कार्य चल रहा है।
मंगलवार को सुबह वे रिश्तेदार सीपी सारस्वत के साथ लोहे के चौखट, जंगला और सरिया आदि खरीदने के लिए राधिका ट्रेडर्स पर गए थे। वहां दोनों सामान के बारे में बात करने लगे और लौट कर देखा तो कार का शीशा टूटा मिला।
प्रदीप के अनुसार कार में रखा एक लाख नकद और कागजात से भरा बैग गायब था। बैग में प्रदीप द्वारा बनवाई गई ठेका अनुबंध के लिए 90 हजार की एफडीआर, 90 हजार की एनएससी, आधार कार्ड, वोटर कार्ड सहित अन्य कागजात थे। प्रदीप ने कृष्णानगर चौकी में तहरीर दी है।