{"_id":"911183a0a723fa34e0dc3d546d2bc45d","slug":"attempt-to-break-atm-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंडिकेट बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिंडिकेट बैंक के एटीएम से चोरी का प्रयास
ब्यूरो, अमर उजाला वृंदावन
Updated Mon, 08 Jun 2015 11:56 PM IST
विज्ञापन
सिंडीकेट बैंक के एटीएम को एक व्यक्ति ने तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम का कैश गेट तोड़ डाला। पूरी घटना एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
अनाज मंडी क्षेत्र में सिंडीकेट बैंक के बाहर ही ये एटीएम है। रविवार को रात करीब 2:28 बजे साधु वेशधारी व्यक्ति अंदर घुसा। लोहे की छड़ से एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। एटीएम का कैश गेट खुल गया। लेकिन वह व्यक्ति कैश बैंक को नहीं तोड़ सका और चला गया।
जानकारी पर बैंक प्रबंधक और डिप्टी बैंक प्रबंधक ने एटीएम के कैश बैंक का लाक खोलकर उसमें रखे दो लाख 28 हजार रुपये निकालकर बैंक में जमा किए। बैंक प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने कोतवाली में तहरीर के साथ एटीएम के सीसीटीवी की रिकार्डिंग भी पुलिस को दी है।
रात में नहीं रहता सुरक्षाकर्मी
सिंडीकेट बैंक के एटीएम पर रात में सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। बैंक प्रबंधक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि उन्होंने रात में सुरक्षाकर्मी की तैनाती के लिए अधिकारियों को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
दूसरे एटीएम का सुरक्षाकर्मी अनजान
सिंडीकेट बैंक के सामने ही यूनियन बैंक का एटीएम भी है। बताया गया है कि रात को साधुवेशधारी दस से 15 मिनट तक सिंडीकेट बैंक के एटीएम को तोड़ने का प्रयास करता रहा लेकिन सामने यूनियन बैंक के एटीएम की सुरक्षा में तैनात सुरक्षाकर्मी को भनक तक नहीं लगी।