फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   attack on mining inspector in mathura

खनन निरीक्षक की गाड़ी पर चढ़ाया ट्रैक्टर

Mon, 08 Jun 2015 11:48 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 08 Jun 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
attack on mining inspector in mathura
सोमवार को खनन माफिया ने दुस्साहस दिखाया और यमुना के खादर में आगरा पुलिस के साथ छापामार कार्रवाई करने पहुंचे खनन निरीक्षक की गाड़ी पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। वह इस घटना में बाल-बाल ही बचे हैं। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कार्रवाई के दौरान फरह, रिफाइनरी और हाईवे थाना क्षेत्र में खनन से जुड़े 19 वाहनों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


सोमवार को तड़के चार बजे खनन निरीक्षक मिलथेश कुमार पांडेय ने आगरा पुलिस को साथ लेकर कार्रवाई शुरू की। रिफाइनरी क्षेत्र में गांव कोयला अलीपुर के पास एक ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर को इनकी गाड़ी पर चढ़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन


ट्रैक्टर की टक्कर से इनकी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई है। उसने टीम को कार्रवाई से भी रोका और धमकी दी। इसकी जानकारी होने पर डीएम ने एसडीएम को मौके पर भेजा। खनन निरीक्षक की तहरीर पर ट्रैक्टर चालक रूपा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खनन निरीक्षक को स्थानीय पुलिस पर भरोसा नहीं था और वह पहले ही आगरा पुलिस को साथ लेकर गए थे। हमले के बाद उन्होंने क्षेत्रीय पुलिस की मदद मांगी तो थाना प्रभारी का फोन हमराह पर मिला और उसने एक घटना में पुलिस के व्यस्त होने का बहाना बनाते हुए मदद से इनकार कर दिया। अभियान के दौरान टीम ने एक वाहन फरह, 14 हाईवे और चार रिफाइनरी थाना पुलिस के सपुर्द किए गए हैं।
 

सूबे में डीएम-कमिश्नर नपे तो टूटी नींद
खनन माफिया का दुस्साहस ऐसे ही नहीं बढ़ा है। दिन रात रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली दौड़ते रहते हैं, सभी जानकारी भी है लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होती। सूबे में अवैध खनन पर एक कमिश्नर और डीएम के निलंबन की कार्रवाई होने के बाद जिले के अफसरों की भी नींद भी टूटी है।


रविवार को यमुना के खादर में बालू खनन पर अमर उजाला ने खबर भी प्रकाशित की है। इससे पहले भी कोयला अलीपुर के आसपास जब भी प्रशासनिक स्तर पर कार्रवाई की गई। इस अवैध धंधे से जुड़े लोगों ने प्रशासनिक अफसरों से अपने वाहनों को छुड़ा लिया। कई बार एसडीएम सदर से भी ये लोग ट्रैक्टर-ट्रॉली छुड़ाकर ले जा चुके हैं। जिले में खनन विभाग ने सिर्फ 23 लोगों को विभिन्न स्थानों से मिट्टी खोदने की अनुमति प्रदान की है। इसमें किसानों के खेत और व्यवसायिक उपयोग वाली जमीन भी शामिल हैं। जबकि अनुमति से कई गुना अधिक स्थानों पर मिट्टी की खोदाई चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed