फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime,police,online,giriraj

साइबर और गोवर्धन पुलिस की पांच सदस्यीय टीम चेन्नई रवाना

Fri, 12 Feb 2021 11:08 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Feb 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
crime,police,online,giriraj
मथुरा। ऑनलाइन गिरिराज जी की शिलाएं बेचने के मामले में साइबर और गोवर्धन पुलिस की पांच सदस्यीय टीम चेन्नई के लिए रवाना हो गई। यहां से टीम इस पूरे मामले की परत खोलने के साथ ही आरोपियों के खिलाफ तथ्यों को खंगालेगी।
विज्ञापन

छह फरवरी को गिरिराज जी की शिलाएं बेचने का मामला फेसबुक पर वायरल हुआ तो संतों और भक्तों में उबाल आ गया था। इसे देखते हुए गोवर्धन पुलिस ने आठ फरवरी को इंडिया मार्ट के सीईओ दिनेश अग्रवाल और ब्रजेश अग्रवाल निवासी नोएडा के अलावा मथुरा की पीरपंच गली निवासी अंकुर अग्रवाल के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था। जांच के लिए साइबर टीम को भी शामिल किया गया।
विज्ञापन

गोवर्धन पुलिस की टीम ने अगले ही दिन नोएडा और मथुरा में दबिश दी थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े। सख्ती के बाद ही सीईओ बंधुओं की पैरवी के लिए तीन वकीलों ने थाना गोवर्धन पहुंचकर पुलिस को तथ्य सौंपे। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात गोवर्धन थाने के दो दरोगा, दो सिपाही और साइबर टीम के एक दरोगा की टीम बनाकर चेन्नई रवाना कर दी गई है। यह टीम पूरे मामले की परत खोलने के साथ ही तथ्यों को जुटाएगी। उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed