{"_id":"602c15768ebc3ee9365bf7b6","slug":"crime-police-murder-mathura-news-agr4809209114","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती से गले-हाथों पर वार करके किशोरी की बेरहमी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरांती से गले-हाथों पर वार करके किशोरी की बेरहमी से हत्या
विज्ञापन
गौरी (फाइल फोटो)
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। कोतवाली छाता के गांव बिलौठी में किशोरी का शव खेत से 50 मीटर दूर नाली में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची छाता पुलिस ने शव कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी के गर्दन और बाहों में कट के निशान हैं। प्रथम दृष्टया दरांती से किशोरी की हत्या की गई है। आरोप मृतक किशोरी के ममेरे भाई पर लगा है। अवैध संबंधों में बाधक बनने पर हत्या की गई है।
कोतवाली छाता के गांव बिलौठी निवासी गौरी (16) पुत्री भगवान सिंह उर्फ पप्पू मंगलवार की शाम ममेरे भाई नितिन निवासी फतेहपुर, अनूपशहर (बुलंदशहर) के साथ साइकिल पर बैठकर खेत पर गई। इस बीच ममेरा भाई गायब हो गया। उसके बाद खेत से 50 मीटर पहले गौरी का शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सीओ छाता जिंतेंद्र सिंह और पुलिसबल मौके पर पहुंच गए। शव को कब्जे में लिया। सीओ छाता ने बताया कि प्रथम दृष्टया किशोरी की दरांती से वार करके हत्या की गई है। आरोप ममेरे भाई पर लगा है। फिलहाल तहरीर आने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश में पुलिस की टीमें जुटी हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हत्या का कारण साफ हो सकेगा।
खेत पर जार रही थी मां-बहन के पास
भगवान सिंह के चार बेटी और एक बेटा है। मंगलवार को गौरी की मां और बहन खेत पर थीं। सोमवार को घर आए ममेरे भाई के साथ गौरी खेत पर जा रही थी। उसे आसपास के ग्रामीणों ने भी देखा, जब गौरी साइकिल पर बैठकर ममेरे भाई के साथ जा रही थी। उसके बाद ममेरा भाई गायब हो गया और गौरी का शव मिला।