{"_id":"5fecc5bf8ebc3e41d765623d","slug":"crime-mathura-news-agr474271624","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिम सेंटरों पर छापामार कार्रवाई कर पाउडरों चे लिए गए सेंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिम सेंटरों पर छापामार कार्रवाई कर पाउडरों चे लिए गए सेंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग ने बुधवार को शहर के जिम सेंटरों पर छापा मारकर फूड सप्लीमेंट के नमूने लिए। कार्रवाई की जानकारी मिलते ही अन्य जिम संचालक सेंटर बंद करके भाग गए।
खाद्य विभाग की टीम ने जिम सेंटरों पर छापा मारा। कृष्णानगर के पावर टेन स्पोर्ट्स, फिटनेस वर्ल्ड जिम तथा डीग गेट के देहली फिटनेस जिम, साजिद जिम सेंटर पर मौजूद फूड सप्लीमेंट, विटामिन्स, मिनरल्स आदि के चार नमूने लिए। इसकी सूचना मिलते ही अन्य जिम संचालक सेंटर बंदकर भाग गये। चेकिंग टीम के सवालों का जिम संचालक जवाब नहीं दे सके।
जिला खाद्य सुरक्षा अभिहित अधिकारी डॉ. गौरीशंकर ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि जिम सेंटरों पर फूड सप्लीमेंट के नाम पर दूषित पाउडर बेचे जा रहे हैं, इन सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई की गई है। सेंटरों से लिए गए नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जा रहा है। टीम में देवराज सिंह, गजराज सिंह, मुकेश कुमार, डॉ. शैलेश रावत खाद्य सुरक्षा अधिकारी थे।