{"_id":"5feb76618ebc3e3c9429e3ab","slug":"crime-mathura-news-agr474135127","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज से तंग आकर अधेड़ ने ट्रेन के सामने कूद कर की आत्महत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधाकुंड (मथुरा)। चौकी राधाकुंड क्षेत्र में अलवर-मथुरा रेलवे लाइन पर ट्रेन के सामने कूदकर एक अधेड़ ने आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार मृतक ने कर्ज से तंग आकर ऐसा कदम उठाया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गोवर्धन थानाक्षेत्र में अलवर-मथुरा रेलवे लाइन पर कुंजेरा अंडरपास के निकट एक अधेड़ मृत अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर गोवर्धन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने मृतक की शिनाख्त यादव राय उर्फ रवि (55 वर्ष) निवासी राधानगर कॉलोनी राधाकुंड के रूप में की। मृतक की पत्नी लक्ष्मी ने बताया कि उसके पति पर साढ़े पांच लाख रुपये का कर्ज था। उधारी चुकाने के लिए लोग दबाव बना रहे थे। एक लाख रुपये एक व्यक्ति तथा 50 हजार रुपये दूसरे व्यक्ति के थे। इसके अलावा चार लाख रुपये बैंक से कर्ज ले रखा था।
सोमवार रात को दो लोग अपने दिए रुपये मांगने घर आए थे। मृतक के साले शंकर ने बताया कि वह आसाम से 35 साल पहले राधाकुंड आए थे। यहां आकर पेंटिंग का कार्य करते थे। ब्याज पर लिया कर्ज चुकाने में असमर्थ थे। इस वजह से काफी परेशान रहते थे। मंगलवार सुबह चार बजे वह घर से निकल गए। इसके बाद तलाश की तो रेलवे पटरी यार्ड संख्या 1419/5 आर पर उनका शव मिला।