{"_id":"5f9db1938ebc3e9be27da0ad","slug":"crime-mathura-news-agr4661703108","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। विद्युत निगम में नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी की गई। युवक को फर्जी नियुक्ति पत्र भी दे दिया। युवक नियुक्ति पत्र लेकर ज्वाइन करने पहुंचा तो उसे ठगे जाने की जानकारी हुई। इस मामले में 3 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
थाना नौहझील प्रभारी लाकेश भाटी ने बताया कि क्षेत्र के गांव जरैलिया बाजना निवासी अवनीश चौधरी दिल्ली विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा था। इसी दौरान उसकी दोस्ती सनी मलिक निवासी सिविल लाइंस, सर्कुलर रोड मुजफफ्फरनगर से हुई। सनी ने अवनीश से कहा कि वह उसकी नौकरी विद्युत निगम में लगवा देगा। अवनीश सनी को अपने घर ले गया। यहां सनी और अवनीश के बीच 15 लाख रुपये में नौकरी लगवाने की बात तय हुई। सनी एडवांस 5 लाख रुपये लेकर चला गया। बाद में 10 लाख रुपये बैंक खाते में ट्रांसफर कराए। 15 लाख रुपये मिलने के बाद अवनीश को क्लर्क पद का नियुक्ति पत्र दे दिया।
अवनीश नियुक्ति पत्र लेकर मुजफफरनगर स्थित विद्युत निगम के दफ्तर गया तो पता चला कि नियुक्ति पत्र फर्जी है। थाना प्रभारी ने बताया कि इस मामले में अवनीश ने सनी मलिक निवासी सिविल लाइंस सर्कुलर रोड मुजफ्फरनगर और आयुष व उस्मान निवासीगण अज्ञात के खिलाफ धारा 467, 468, 471, 420 एवं 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।