फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime

यमुना में नहाने गए छह छात्र बहे, पांच को बचाया, एक लापता

Sat, 02 May 2020 10:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
मथुरा। यमुना में डूबे छात्र की तलाश करते गोताखोर। - फोटो : MATHURA
नौहझील (मथुरा)। लॉकडाउन के चलते छुट्टी बिता रहे छह छात्र शनिवार की सुबह यमुना नदी में स्नान करते समय बह गए। इनमें से 5 छात्रों को ग्रामीणों ने बचा लिया लेकिन एक छात्र का 6 घंटे बाद भी पता नहीं चल सका। गोताखोरों की टीम लापता छात्र को खोजने में जुटी है।
विज्ञापन

लॉकडाउन के चलते पीएमवी पॉलीटेक्निक के छात्र विष्णु पुत्र अतर सिंह को साथियों के साथ यमुना में स्नान करना भारी पड़ गया। थाना नौहझील क्षेत्र के गांव मुकदुमपुर निवासी अतर सिंह का 17 वर्षीय पुत्र विष्णु गांव के ही निवासी साथी कान्हा पुत्र ओमवीर सिंह, आकाश पुत्र सुशील, विवेक पुत्र राजेंद्र, कृष्णा पुत्र जगदीश व विष्णु पुत्र खेमचंद के साथ सुबह करीब 10 बजे शेरगढ़ कस्बे के निकट यमुना में स्नान करने गया। इसी दौरान गहरे पानी में सभी छात्र फंस गए।
विज्ञापन

आकाश ने शोर मचाकर ग्रामीणों को बुलाया। ग्रामीणों की मदद से पांच छात्र यमुना से बाहर आ गए लेकिन विष्णु गहरे पानी में बह गया। अन्य छात्रों ने परिजनों को तथा पुलिस को सूचना दी। कुछ देर बाद परिजन तथा पुलिसकर्मी गोताखोरों के साथ पहुंच गए। देर शाम तक विष्णु का पता नहीं चल सका। अतर सिंह ने बताया कि उनका बेटा विष्णु पीएमवी पॉलीटेक्निक में छात्र है तथा अवकाश पर आया है। नौहझील थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि विष्णु की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed