{"_id":"5e7a3a238ebc3e72b1178d0c","slug":"crime-mathura-news-agr435319761","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी समझकर स्प्रिट पी गए एसएचओ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी समझकर स्प्रिट पी गए एसएचओ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। थाना फरह प्रभारी निरीक्षक की मंगलवार को उस समय तबियत बिगड़ गई, जब पानी समझकर वह बोतल में रखी स्प्रिट पी गए। आनन-फानन में प्रभारी निरीक्षक को फरह सीएचसी पर भर्ती कराया गया। यहां पर दो घंटे के इलाज के बाद सुधार होने पर चिकित्सकों ने छुट्टी दे दी।
मंगलवार की दोपहर थाना फरह के प्रभारी निरीक्षक शेर सिंह खाना खाने के बाद पास में रखी बोतल से पानी पीने लग गए। बोतल में स्प्रिट थी, जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में पुलिसकर्मी प्रभारी निरीक्षक को फरह सीएचसी पर ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने उनका उपचार किया।
दो घंटे आराम के बाद प्रभारी निरीक्षक को छुट्टी दी गई। सीएचसी अधीक्षक डॉ. रामवीर सिंह ने बताया कि भूल से स्प्रिट के सेवन से प्रभारी निरीक्षक की तबियत बिगड़ी थी, पर समय रहते इलाज मिलने पर दुरुस्त हो गए।