फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   crime in mathura

मथुरा में कंपाउंडर की हत्या नहीं हुई, बल्कि किया सुसाइड

Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Feb 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
crime in mathura
मथुरा। कंपाउंडर की हत्या नहीं अपितु फंदा लगाकर उसने खुदकुशी की थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। हालांकि कोतवाली पुलिस हत्या को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
विज्ञापन

विगत 23 फरवरी को थाना हाईवे के गांव उस्फार निवासी सलीम (35) पुत्र फकरुद्दीन का शव महोली रोड पर हरिकुंज मार्केट स्थित चिकित्सक नरेश अग्रवाल की क्लीनिक में पंखे पर फंदे पर लटका मिला था। परिजनों ने कोतवाली में हंगामा काटते हुए चिकित्सक और तीन अज्ञात पहलवानों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। परिजन लगातार हत्या का आरोप लगा रहे हैं। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

मौत से पूर्व सलीम द्वारा दोस्त और साले को भेजी गई ऑडियो की भी सत्यता कोतवाली पुलिस परख रही है। कोतवाल सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सलीम की मौत का कारण हैंगिंग आया है। इससे स्पष्ट है कि उसने खुदकुशी की है। हालांकि मुकदमे की जांच बारीकी से की जा रही है। जल्द ही हकीकत से पर्दा हटा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed