{"_id":"5ef0990d8ebc3e432f25a52f","slug":"crime-dubel-murder-memory-mathura-mathura-news-agr447186075","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दो हत्याओं ने फिर याद दिलाई 15 मई 2017 की शाम, पढ़िए आखिर क्या हुआ था ऐसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हत्याओं ने फिर याद दिलाई 15 मई 2017 की शाम, पढ़िए आखिर क्या हुआ था ऐसा
Tue, 23 Jun 2020 11:17 AM IST
आगरा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2020 11:17 AM IST
विज्ञापन
मौके पर पहुंचे एसएसपी जानकारी करते हुए
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर शहर का छत्ता बाजार गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। बस अंतर इतना था कि तीन साल पहले कोयला गली में दो सराफ की गोली मारकर हत्या और करोड़ों की डकैती हुई थी, जबकि सोमवार की सुबह एक सब्जी विक्रेता ने इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देकर सराफ हत्याकांड की याद ताजा कर दीं।
15 मई 2017 की शाम को शहर के कोयला गली में दो सराफ की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। हत्यारों ने जमकर गोलियां भी चलाई थीं। करीब चार करोड़ की डकैती हुई थी। इस गोलीकांड के बाद सोमवार को सब्जी विक्रेता ने गोलीकांड को अंजाम देकर सराफ हत्याकांड की याद को ताजा कर दिया।
शहर के भीड़ भरे छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद में दिनदहाड़े हुए गोलीकांड से हर कोई दहशत में है। इस गोलीकांड में गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा तो हर कोई दहशत के चलते अपने घरों में कैद हो गया।
विज्ञापन
मथुरा गोलीकांड: गली में हंसी-मजाक कर रहे थे लोग, अचानक मच गई चीख-पुकार, ऐसा था मंजर
अब सवाल खड़ा होता है कि अनलॉक में पुलिस की पेट्रोलिंग और गश्त के बाद बेखौफ होकर सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम दे दिया। यह पुलिस की चुस्ती और दुरस्ती की साफ पोल खोलता दिख रहा है। अगर पुलिस सजग और सतर्क होती तो यह सनसनीखेज हत्याकांड नहीं होता।

मथुरा में हमलावरों ने दागीं गोलियां, दो की मौत, तीन घायल
मथुरा में छत्ता बाजार की गली सेठ भीकचंद सोमवार की सुबह करीब 8 बजकर 15 मिनट पर वारदात से दहल गई। तीन युवकों ने असलहा लहराते हुए गली में मौजूद पुरोहित युवक पर गोलियां दाग दीं। बीच बचाव करने आए लोगों पर भी गोलियां चलाईं और भाग निकले। गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल पांच लोगों में से दो ने अस्पताल पहुंचकर दम तोड़ दिया।
मरने वालों में एक यजमानी करने वाला पुरोहित तथा दूसरा साउंड सर्विस का काम करने वाले व्यक्ति है। वारदात की वजह एक दिन पहले सब्जी विक्रेता से पैसे के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद था। पुलिस ने सब्जी विक्रेता के एक पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है।
सुबह तुलसी चबूतरा निवासी पुरोहित सुंदर चतुर्वेदी (25) पुत्र शिवराम गली भीकचंद में चबूतरे पर बैठे थे। उसके साथ साउंड सर्विस का काम करने वाले गली भीकचंद निवासी बसंत चतुर्वेदी (50) तथा केदारनाथ चतुर्वेदी, दयानंद चतुर्वेदी तथा अंकुर आदि मौजूद थे। इसी दौरान हाथों में असलहा लिए तीन युवक गली में घुसे और सुंदर पर हमला बोल दिया। उनके द्वारा गोलियां चलाईं।

इस हमले में सुंदर को बचाने आए बसंत, दयानंद, केदार, अंकुर आदि पर भी गोलियां चला दीं। इससे पांचों गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक वारदात के बाद भाग निकले। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। घायलों को अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर पहले सुंदर तथा करीब एक घंटे बाद बसंत की मौत हो गई।
घटनास्थल का आईजी ए सतीश गणेश तथा एसएसपी गौरव ग्रोवर ने निरीक्षण किया तथा हमलावरों की जल्द ही गिरफ्तारी का आश्वासन दिया है। एसएसपी ने बताया कि वारदात का कारण एक दिन पूर्व सब्जी विक्रेता के साथ हुआ विवाद था। हमले में शामिल एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया गया है।