फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Cricketer Suresh Raina relatives were killed police killed gang leader Asad in encounter

UP: क्रिकेटर सुरेश रैना के रिश्तेदारों को उतारा था माैत के घाट, पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर किया सरगना असद

Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Sun, 09 Mar 2025 05:11 PM IST
सार

मथुरा में पुलिस ने एक लाख के इनामी जिस गैंगस्टर असद को मुठभेड़ में ढेर किया, उसने क्रिकेटर सुरेश रैना के तीन रिश्तेदारों को माैत के घाट उतारा था। लूट के लिए इस वारदात को अंजाम दिया गया था। पुलिस को इस घटना में भी असद की तलाश थी।

विज्ञापन
Cricketer Suresh Raina relatives were killed police killed gang leader Asad in encounter
पुलिस मुठभेड़ में ढेर कुख्यात व पुलिस टीम। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

19 अगस्त 2020 में पठानकोट में लूट के लिए क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ और फूफा समेत 3 लोगों की छैमार गिरोह ने हत्या कर दी थी। पुलिस ने कुख्यात बदमाश असद उर्फ फाती के साथी राशिद उर्फ सीपाई पर 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने एक माह बाद ही सोरम-गोयला मार्ग पर मुठभेड़ में मुख्य हत्यारोपी राशिद को ढेर कर दिया था। असद की तलाश जारी थी।
विज्ञापन


 
Trending Videos

मथुरा के डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि 19 अगस्त 2020 को पठानकोट में लूट के लिए छैमार गैंग के मुखिया फाती उर्फ असद ने पूरी योजना तैयार की थी। इसके बाद उसके साथी राशिद ने क्रिकेटर सुरेश रैना की बुआ और फूफा के घर पर धावा बोल दिया था। लूट का विरोध करने पर राशिद ने सुरेश रैना के फूफा अशोक कुमार, बुआ आशा और फुफेरे भाई कौशल कुमार को गंभीर रूप से घायल कर दिया। रैना के फूफा अशोक की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि बुआ आशा और भाई कौशल ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले से जुड़े दो बदमाशों को शहर कोतवाली पुलिस ने 19 सितंबर 2022 में किदवई नगर में मुठभेड़ के दौरान पकड़ लिया था। एक बदमाश की पहचान जिला सहारनपुर के थाना गंगोह स्थित गांव धलापड़ा झुग्गी झोपड़ी निवासी काका उर्फ गोलू उर्फ शहजान के रूप में हुई थी, जबकि दूसरा बदमाश मुरादाबाद पीपल साना निवासी तालिब उर्फ फैजान उर्फ आसिम था। पुलिस की जांच में बदमाश राशिद का नाम सामने आया था। वह फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार का इनाम भी घोषित था।


 
विज्ञापन

एक अप्रैल 2023 को शाहपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी से मुठभेड़ में एक बदमाश राशिद घायल हो गया। उसे सीएचसी शाहपुर पहुंचाया गया, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राशिद छैमार गिरोह का सदस्य था। वह तीन लोगों की हत्या के मामले में वांछित था। मुजफ्फरनगर में राशिद के खिलाफ जानलेवा हमले और डकैती के मुकदमे दर्ज हैं। एक अन्य बदमाश मौके से फरार हो गया।

अब असद को भी किया ढेर
तीनों राज्य की पुलिस को लंबे समय से असद की तलाश में जुटी थी। डीआईजी शैलेश पांडेय ने बताया कि रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि थाना हाईवे के कृष्णा कुंज कॉलोनी के एक घर में फाती अपने 3 साथियों के साथ छिपा है। एसओजी व हाईवे पुलिस ने घर की घेराबंदी की। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी और भागने लगे। पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक गोली फाती के लग गई। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंधेरे का फायदा फाती के साथी भाग गए। 

आईपीएल छोड़कर लाैटे थे सुरेश रैना 
जिस समय वारदात हुई, तब सुरेश रैना 2020 में संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले आईपीएल में हिस्सा लेने के लिए गए थे। वह चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेल रहे थे। जब उन्हें अपने रिश्तेदारों की मौत की जानकारी हुई तो वह निजी कारणों का हवाला देते हुए आईपीएल मैच छोड़कर वापस भारत लौट आए थे। इसके कारण चेन्नई सुपर किंग्स और सुरेश रैना के फैंस को काफी निराशा हुई थी। सीएसके की पूरी टीम ने उन्हें मुश्किल समय में साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था। इस आईपीएल को मुंबई इंडियंस ने जीता और उपविजेता का खिताब दिल्ली कैपिटल्स को मिला था।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed