{"_id":"68c5cb0f857bfc3cb80c2a0e","slug":"corporation-team-was-surrounded-scuffle-took-place-15-stray-dogs-were-forcibly-freed-mathura-news-c-369-1-mt11009-135926-2025-09-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: निगम की टीम को घेरा...हाथापाई कर 15 लावारिस कुत्ते जबरन छुड़वाए, एक घंटे तक हंगामा; देखती रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: निगम की टीम को घेरा...हाथापाई कर 15 लावारिस कुत्ते जबरन छुड़वाए, एक घंटे तक हंगामा; देखती रही पुलिस
Sun, 14 Sep 2025 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 01:20 AM IST
सार
मथुरा में टीम लावारिस कुत्तों को पकड़कर नसबंदी और वैक्सीनेशन के लिए एबीसी सेंटर लेकर जा रही थी। गोरक्षक दल का सदस्य बताने वाले युवकों ने गाड़ी को रोक लिया। जबरन कुत्तों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
मथुरा। गाड़ी में बंद कुत्तों को गेट खोलकर भगाते कार्यकर्ता।
- फोटो : mathura
विस्तार
लावारिस कुत्तों को सदर ब्लॉक के निकट नए एबीसी सेंटर में शिफ्ट करने के दौरान खुद को गोरक्षक दल का सदस्य बताने वाले युवकों ने निगम की गाड़ी को जबरन रुकवाकर कुत्तों को छुड़ा लिया। विरोध पर पशु चिकित्सक के साथ गिरेबान पकड़कर हाथापाई कर दी। 1 घंटे तक हंगामा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस भी मूकदर्शक बनी रही। निगम की ओर से सदर थाने में कथित गोरक्षकों के खिलाफ तहरीर दी है।
नगर निगम मथुरा-वृंदावन की ओर से संचलित एबीसी सेंटर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन कार्यदायी संस्था करा रही है। एबीसी सेंटर को निगम ने बाद कस्बे से हटाकर सदर ब्लॉक के भवन में स्थानांतरित किया है। शनिवार को 15 लावारिस कुत्तों को नए भवन में शिफ्ट किया जा रहा था।
इसी दौरान औरंगाबाद के निकट गोरक्षक दल का सदस्य बताने वाले 8-10 कार्यकर्ताओं ने गाड़ी रोक ली। यहां किसी तरह से उन्हें भगाया। इसके बाद वेटरनेरी विश्वविद्यालय पर फिर से गाड़ी रोक ली। काफी देर तक हंगामा हुआ। एबीसी सेंटर के पास युवकों ने गाड़ी का ताला खोलकर कुत्तों को छुड़ा लिया।
विज्ञापन
युवकों ने चिकित्सक डॉ. कृष्णा के साथ हाथापाई कर दी। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई मगर मूकदर्शक बनी रही। कुत्तों को छुड़ाने के बाद युवक भाग निकले। सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने बताया कि कुत्ते छुड़ाने और निगम टीम पर हमला करने वालों के खिलाफ थाना सदर में मुकदमे के लिए तहरीर दी गई है।

12 हजार कुत्तों का हुआ वैक्सीनेशन
एबीसी सेंटर के डॉक्टर ने बताया कि एक साल में करीब 12 हजार लावारिस कुत्तों की नसबंदी और रैबीज वैक्सीनेशन हो चुका है। डॉग कैचिंग टीम प्रतिदिन करीब 35 से 40 कुत्तों पकड़कर एबीसी सेंटर में छोड़ती है।
विहिप के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि विहिप द्वारा मथुरा महानगर इकाई में कोई गोरक्षक दल घोषित नहीं है। जिन्होंने भी ऐसा किया है वह स्वयं जिम्मेदार होंगे। यह तरीका बिल्कुल गलत है। एबीसी सेंटर में लावारिस कुत्तों की नसबंदी और वैक्सीनेशन लोगों के हित में कराया जा रहा है।
अपर नगर आयुक्त अनिल कुमार ने बताया कि शनिवार को कुत्तों को नए सेंटर में शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरन खुद को गोरक्षक दल के कार्यकर्ता बताकर आठ से 10 लोगों ने रास्ते में गाड़ी रुकवाई और कुत्तों को छुड़वा दिया। डॉग कैचिंग टीम और डॉक्टर से हाथापाई की। तहरीर दी गई है।