{"_id":"5f19db538ebc3e639745b3e7","slug":"corona-positive-mathura-mathura-news-agr4517495152","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेटरनेरी विवि की महिला कर्मी समेत 26 और केस कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेटरनेरी विवि की महिला कर्मी समेत 26 और केस कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
चौमुंहा में कोरोना मरीज मिलने पर जुझार मोहल्ले को हॉटस्पॉट बनाते नगर पंचायत के कर्मचारी।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिले में बृहस्पतिवार को वेटरनेरी विश्वविद्यालय की महिला कर्मचारी समेत 26 और नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार संक्रमितों की संख्या बढ़कर 676 हो गई है।
नए केसों में नवीनत नगर निवासी 32 वर्षीय युवक, पॉश कॉलोनी जमुना धाम की रहने वाली 48 वर्षीय महिला के साथ बाढ़पुरा में 52 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा साकेतपुरी में 42 वर्षीय व्यक्ति और वेटरनेरी विश्वविद्यालय की 26 वर्षीय महिला कर्मचारी भी कोरोना संक्रमित मिली है। गोर्वधन के दसविसा में 39 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद में 39 वर्षीय व्यक्ति के साथ निजी अस्पताल का 30 वर्षीय कर्मचारी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कृष्णा धाम में 39 वर्षीय व्यक्ति, औरंगाबाद में 48 वर्षीय महिला, बाजना राल में 61 और 62 वर्षीय दो वृद्ध महिलाओं के साथ ओमनगर राल में 62 वर्षीय वृद्ध महिला भी संक्रमित निकली है। इधर, शहर के सदर बाजार में 61 वर्षीय वृद्ध और 17 वर्षीय युवक की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फरह के रैपुराजाट में एक 23 वर्षीय युवती भी कोरोना संक्रमित मिली है। देर शाम दस केस और कोरोना पॉजिटिव आए।
24 लोगों के सैंपल जांच के लिए भेजे
चौमुंहा। चौमुंहा के एक ढाबे पर कार्यरत 17 वर्षीय वेटर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। ढाबे पर हर दिन दर्जनों लोग खाना खाने आते हैं। बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने पहुंचकर ढाबे पर जांच की। इस दौरान 24 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं।