{"_id":"5eeca3f98ebc3e433c612fd1","slug":"corona-positive-four-member-of-one-family-mathura-mathura-news-agr446778892","type":"story","status":"publish","title_hn":"अड़ींग में एक ही परिवार के चार कोरोना पॉजिटिव निकलने से फैली दहशत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अड़ींग में एक ही परिवार के चार कोरोना पॉजिटिव निकलने से फैली दहशत
विज्ञापन
गोवर्धन। गांव अड़ीग के गामिती मोहल्ला में एक ही परिवार के चार सदस्य कोरोना पॉजिटिव होने से दहशत फैल गई है। लोगों का कहना है कि हॉटस्पॉट व सील एरिया में ठीक से नियमों का पालन नहीं हो रहा है।
बृहस्पतिवार की रात जिन दो की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है वह अब तक घर में ही रुके रहे थे। 12 जून को गामिती मोहल्ला के 72 वर्षीय वृद्ध की फरीदाबाद के मेट्रो अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। इसके बाद उसके घर के आसपास के एरिया को सील किया गया। 17 जून को उसी अस्पताल में उसकी 65 वर्षीय पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ. रूपेंद्र सिंह ने बताया कि अड़ीग निवासी वृद्ध की रिपोर्ट आने के बाद उसके परिवारीजनों को घर में ही क्वारंटीन कराने के बाद रिपोर्ट जांच के लिए भेेजी गई थी। बृहस्पतिवार को वृद्ध के पुत्र व उसकी पत्नी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दोनों को घर से संस्कृति विश्वविद्यालय परिसर में क्वारंटीन के लिए भेजा है। अड़ीग निवासी लक्ष्मी नारायण ने बताया कि हॉटस्पॉट क्षेत्र में नियमों का पालन नहीं हो रहा है।