फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona. positive, case, five death, infectide, mathura

पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर सहित सात की मौत, 31 नए पॉजिटिव मिलने से खलबली

Mon, 06 Jul 2020 12:07 AM IST
आगरा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Mon, 06 Jul 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Corona. positive, case, five death, infectide, mathura
उद्यमी का शव ले जाते लोग - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। रविवार को कोरोना संक्रमित पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर समेत सात लोगों की मौत हो गई। वहीं, 31 नए संक्रमण के मामले सामने आए हैं। जनपद में कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 21 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


रविवार सुबह आई रिपोर्ट के मुताबिक पॉजिटिव केसों में शहर के बंगालीघाट क्षेत्र स्थित कंपू घाट से एक ही परिवार के तीन सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें 52 वर्षीय महिला, 72 वर्षीय वृद्धा और 27 वर्षीय युवक शामिल है। महाविद्या कॉलोनी निवासी न्यायालय में पेशकार के परिवार के चार सदस्य संक्रमित मिले हैं। इनमें 72 वर्षीय पिता, 70 वर्षीय मां, पत्नी और एक साल की बच्ची शामिल है।
विज्ञापन


चौक बाजार से 51 वर्षीय महिला, 52 व 46 वर्षीय दो पुरुष, बालाजीपुरम से 23 वर्षीय युवक, गोवर्धन चैराहा स्थित हाईवे प्लेटिनम से 64 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। पॉश कॉलोनी राधापुरम एस्टेट से 42 वर्षीय महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कृष्णा नगर से 58 वर्षीय व्यक्ति, 20 वर्षीय युवक, कोतवाली सौंख रोड से 21 वर्षीय युवक और होलीगेट अंदर होली वाली गली से 32 वर्षीय व्यक्ति के अलावा 70 वर्षीय वृद्ध की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली है। सदर से 68 वर्षीय वृद्ध, दामोदरपुरा से 41 वर्षीय व्यक्ति की संक्रमण की पुष्टि हुई है। 

कोसीकलां के निजी अस्पताल के 61 वर्षीय चिकित्सक, कोसी थाने में तैनात 30 वर्षीय और 32 वर्षीय पुलिसकर्मियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बलदेव से 32 वर्षीय युवक, गांव हथौड़ा से 35 वर्षीय महिला, गांव राल से 20 वर्षीय युवती, नंदगांव से 23 वर्षीय युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

रविवार सुबह चार लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई। इनमें गोवर्धन रोड निवासी वाणिज्य कर विभाग के पूर्व ज्वाइंट कमिश्नर शामिल हैं। होली वाली गली निवासी एक वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। भूतेश्वर निवासी फरह ब्लाक के बाबू की आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। जबकि हाथरस निवासी कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं देर रात कंपू घाट निवासी 55 वर्षीय महिला ने भी कोरोना संक्रमण के चलते अपनी जान गंवा दी।


पुलिसकर्मियों के पॉजिटिव मिलने के बाद हड़कंप
एक चिकित्सक और थाने में तैनात दो पुलिसकर्मियों के संक्रमित मिलने के बाद उन्हें आइसोलेट किया है। उनके संपर्क में आए लेागों की सूची तैयार की जा रही है। थाने के पांच अन्य पुलिसकर्मियों के सैंपल लेकर उन्हें क्वारंटीन किया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी डॉ गिरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि डोर टू डोर सर्वे के लिए 46 टीमों ने रविवार को करीब 2500 घरों में जांच की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed