{"_id":"5eb004808ebc3e90663161ce","slug":"corona-mathura-news-agr440392570","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच घंटे इंतजार के बाद युवक का लिया सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच घंटे इंतजार के बाद युवक का लिया सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जिला अस्पताल में कोराना की जांच कराने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। शहर के सील इलाके चौबियापाड़ा के गजा पाइजा निवासी सौरभ चतुर्वेदी का पांच घंटे के इंतजार के बाद सैंपल लिया गया।
सौरभ चतुर्वेदी पिछले पांच दिन से जुकाम, खांसी से पीड़ित हैं। वह अपनी कोरोना की जांच कराने के लिए सुबह 9 बजे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि वह जब अस्पताल पहुंचे तो किसी ने उनकी समस्या पर ध्यान नहीं दिया। बाद में जिला अस्पताल में बने ट्रोमा विंग भेजा गया। यहां जांच के लिए कहा तो किसी ने उनकी नहीं सुनी। पांच घंटे के बाद डॉ. संदीप गुप्ता ने उनका सैंपल लिया।
उन्होंने बताया कि सैंपल लेने के बाद उन्हें होम क्वारंटीन के लिए कहा गया। उन्हें कोई दवा भी नहीं दी गई, बस इतना कहा कि गर्म पानी पीते रहना। सीएमएस डॉ. आरएस मौर्या का कहना है कि युवक का सैंपल ले लिया गया है। उसे होम क्वारंटीन किया गया है।