फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   corona

कोरोना की चेन तोड़ने की कवायद, हॉटस्पॉट एरिया में प्रवेश होगा बंद

Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
corona
मथुरा। हॉटस्पॉट एरिया में कोरोना पॉजिटिव केसों की संख्या लगातार बढ़ने से परेशान प्रशासन ने अब कोरोना वायरस की चेन तोड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। अब तक हॉटस्पॉट एरिया में जा रहे फल, सब्जी की आपूर्ति बंद की जाएगी। दूध, दवा के विक्रेताओं को बैरियर पर ही रोका जाएगा, यहां से वालंटियर सामान को घरों तक पहुंचाएंगे। इसके लिए वालंटियर की संख्या बढ़ाई जाएगी। हॉटस्पॉट एरिया से किसी भी व्यक्ति को बाहर नहीं आने दिया जाएगा। यह फामॅूला फिलहाल 24 घंटे के लिए लागू किया जाएगा। यदि सफल रहा तो आगे भी इसे चालू रखा जाएगा।
विज्ञापन

कोरोना वायरस कान्हा की नगरी में पैर पसारता जा रहा है। हॉटस्पॉट एरिया में लोगों की आवाजाही कोरोना वायरस के फैलने में बड़ा कारण माना जा रहा है। ऐसे में तय किया गया है कि हॉटस्पॉट एरिया में किसी को न जाने दिया जाए और न ही वहां से किसी को बाहर आने दिया जाए। इससे संक्रमण को फैलने से रोका जा सकेगा। प्रशासन ने हॉटस्पॉट क्षेत्र के सभी संभ्रात लोगों की सहमति इस पर बना ली है कि मात्र 24 घंटे के लिए फल और सब्जी की आपूर्ति बंद कर दी जाए।
विज्ञापन

अन्य सामान हॉटस्पॉट के बैरियर पर ही हॉटस्पॉट के अंदर के वालंटियर को उपलब्ध कराया जाए । उनके द्वारा अपने-अपने क्षेत्र मेें इस सामान का वितरण किया जाए। यह फामॅूला जब भी लागू होगा 24 से 48 घंटे तक चलेगा। यदि इसमें सफलता मिलती है तो कुछ तब्दीली के साथ इसे कुछ दिन के लिए आगे बढ़ाया जाएगा। इस पूरे फामॅूला में पार्षद अन्य जनप्रतिनिधि तथा संभ्रांतजनों के सुझावों का विशेष ध्यान रखा गया है। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह ने बताया कि अभी इस फामॅूला पर लगभग सहमति बन गई है। इसमें कुछ परिवर्तन भी किया जा सकता है। हमारा मुख्य उद्देश्य कोरोना वायरस की चेन तोड़कर लोगों को सुरक्षित रखना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील एरिया की गलियों पर कसा जाएगा शिकंजा
सील एरिया में कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने का मुख्य कारण गलियां हैं। यह गलियां अंदर ही अंदर डीग गेट से यमुना किनारे तक तथा पूरे चौबियापाड़ा, यमुना किनारे के सभी एरिया में फैली हुई हैं। प्रशासन तथा पुलिस अधिकारियों ने इन गलियों पर शिकंजा कसने का प्लान बनाया है। इन गलियों में घूमने वालों पर भी स्थानीय वालंटियर के जरिए ही नजर रखी जाएगी। प्रशासनिक अधिकारी इन गलियों में एकत्रित होने वाले लोगों पर लगाम कसने की योजना भी तैयार कर रहे हैं।

गलियों में होती कबड्डी और क्रिकेट
इन गलियों में सुबह से लेकर शाम तक घरों में रह रहे बच्चों से लेकर युवाओं तक कबड्डी क्रिकेट जैसे खेल खेले जाते हैं। जिससे समझदार लोग भले ही दूर रहते हों लेकिन अधिकतर लोग इसमें शामिल हो जाते हैं और संक्रमण का शिकार हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed