{"_id":"65522159c40f013c53b44f863984c1a2","slug":"constable-dares-sub-inspector-in-mathura-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानता नहीं मैं इटावा का सिपाही हूं...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानता नहीं मैं इटावा का सिपाही हूं...
ब्यूरो, अमर उजाला मथ्ाुरा
Updated Sat, 03 Oct 2015 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जानता नहीं मैं इटावा का सिपाही हूं। जो शराब की गाड़ी दरोगा जी तुमने पकड़ी है उसे फौरन छोड़ दो, नहीं तो तीस हजार का नुकसान तुम्हें उठाना पड़ेगा।’ ये बोल कृष्णा नगर चौकी के दो सिपाहियों के वृंदावन कोतवाली की मथुरा गेट चौकी के प्रभारी और कृष्णा नगर चौकी प्रभारी के लिए थे।
इतना ही नहीं आरोप है कि दोनों सिपाहियों ने गाड़ी न छोड़ने पर दरोगाओं से अभद्रता भी की। एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर जांच के आदेश दिए हैं।
शनिवार को दोपहर में वृंदावन कोतवाली की मथुरा गेट पुलिस ने वृंदावन से शराब लेकर भाग रही मैक्स गाड़ी का पीछा कर उसे हाइवे प्लाजा पर पकड़ लिया था। गाड़ी को घेरने के लिए कृष्णानगर चौकी प्रभारी से भी मदद ली गई। बताया गया है कि गाड़ी में हरियाणा निर्मित 55 पेटी अंग्रेजी शराब थी।
हाईवे प्लाजा पर गाड़ी के पकड़े जाते ही कृष्णानगर चौकी के दो सिपाही मौके पर पहुंच गए और दोनों दरोगाओं से गाड़ी छोड़ने को कहा। आरोप है कि गाड़ी न छोड़ने पर सिपाहियों ने दरोगाओं से अभद्रता कर डाली। एक सिपाही ने तो खुद को इटावा बताते हुए गाड़ी छोड़ने की धौंस दी। इससे उसे 30000 का नुकसान हो रहा था।
विज्ञापन
इसके बाद भी जब दोनों दरोगा गाड़ी को लेकर चौकी जाने लगे तो वे नहीं माने और अभद्रता पर उतर आए। इस पर मामले की सूचना एसएसपी को दी गई। एसपी सिटी शैलेश पांडेय ने बताया है कि इस मामले में एसएसपी ने कृष्णानगर चौकी पर तैनात सिपाही धर्मेंद्र भारद्वाज और महेश यादव को निलंबित कर दिया है। साथ ही जांच बैठा दी है। पकड़ी गई शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई गई है।