{"_id":"5ef9ea108ebc3e43106ceba4","slug":"congres-protest-deasel-petrol-mathura-mathura-news-agr4482215131","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस-वामदलों ने घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेट्रोल-डीजल को लेकर कांग्रेस-वामदलों ने घेरा
विज्ञापन
एसएसपी आवास के समीप धरना स्थल पर प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : MATHURA
मथुरा। पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर विपक्षियों के तेवर बिगड़ते जा रहे हैं। सोमवार को कांग्रेस ने वट वृक्ष के नीचे धरना दिया तो वामदलों ने प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
कांग्रेसजनों ने कचहरी स्थित वट वृक्ष के नीचे केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि एवं ध्वस्त कानून व्यवस्था के विरोध में धरना-प्रदर्शन किया। डीएम के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भी भेजा गया।
जिलाध्यक्ष दीपक चौधरी और महानगर अध्यक्ष उमेश शर्मा ने बताया कि एक तरफ देश स्वास्थ्य व आर्थिक कोविड-19 कोरोना वायरस महामारी से लड़ रहा है, दूसरी ओर मोदी सरकार पेट्रोल डीजल की कीमतों और उस पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को बढ़ाकर मुश्किल वक्त में मुनाफाखोरी कर रही है। पूर्व सीएलपी लीडर प्रदीप माथुर ने बताया कि भाजपा पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि के मुद्दे पर मुंह छिपा रही है। उसे देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
विज्ञापन
धरने का संचालन महेश चौबे ने किया। विनोद शर्मा, अब्दुल जब्बार, माटर प्रताप सिंह, कीर्ति कौशिक, नीलम कुलश्रेष्ठ, शालू अग्रवाल, विक्रम वाल्मीकि, अजय, शिशुपाल चौधरी आदि मौजूद थे।
वामदलों ने संयुक्त रूप से पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर डीएम कार्यालय गेट के समक्ष प्रदर्शन किया। पुलिस ने गेट लगाकर वामदलों के कार्यकर्ताओं को रोका। उनके द्वारा योगी-मोदी होश में आओ, महंगाई पर रोक लगाओ नारे लगाए गए। वापदलों से एसडीएम ने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन लिया।
प्रदर्शन का नेतृत्व भाकपा माले के राज्य कमेटी सदस्य एवं जिला प्रभारी नशीर शाह एडवोकेट, सीपीआई के प्रांतीय सदस्य गफ्फार अब्बास एड, सीपीएम के जिला सचिव टिकेंद्र शाद एवं सीपीआई के जिला सचिव कुल भान कुमार ने किया। उनके साथ विशन चंद एड, मुन्ना खान एड, ओमप्रकाश बघेल, ओमप्रकाश मौर्य, योगेश कुमार, अमन शाह आदि मौजूद थे।