फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Conflict between two parties over tying buffalo

Mathura: भैंस बांधने पर दो पक्षों में संघर्ष...लाठी-डंडों से बोला हमला, नाै लोग हुए घायल

Thu, 24 Jul 2025 08:14 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Thu, 24 Jul 2025 08:14 PM IST
सार

मथुरा में भैंस बांधने को लेकर दो पक्षों में टकराव हो गया। लाठी-डंडों से दोनों पक्षों में मारपीट हुई। इसमें नाै लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया।

विज्ञापन
Conflict between two parties over tying buffalo
पुलिस ने घायलों को भेजा अस्पताल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर में बृहस्पतिवार की सुबह भैंस बांधने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई और लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में दोनों पक्षों से नौ लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजा। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को गांव शाहपुर में दो पक्षों में झगड़े की सूचना मिली थी। थाना प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकी सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पूछताछ में जानकारी हुई कि गांव में पीतम और महाराम सिंह के घर आमने-सामने हैं। बुधवार शाम पीतम ने महराम सिंह के खूंटे पर अपनी भैंस बांध दी थी।
विज्ञापन


महाराम सिंह पक्ष के विरोध करने पर पीतम ने भैंस को खूंटे से खोलकर दूसरे स्थान पर बांध दिया, लेकिन इस पर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। रात की बात को लेकर बृहस्पतिवार की सुबह दोनों पक्ष लाठी-डंडे लेकर एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों ने झगड़ा हो गया। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि झगड़ा करने वाले दोनों पक्षों के आधा दर्जन लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed