फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Cold water and soft drinks are making children sick

Health News: बदलता मौसम बना बच्चों के लिए आफत...ठंडा पानी और शीतल पेय न पीनें दें, बरतें ये सावधानी

Tue, 25 Mar 2025 10:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 25 Mar 2025 10:31 AM IST
सार

Health Tips in Hindi: मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। ऐसे में लगातार कई बीमारियों के केस सामने आ रहे हैं। इनसे बचने के लिए डॉक्टर ने दिए ये अहम सुझाव...
 

विज्ञापन
Cold water and soft drinks are making children sick
जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्ची को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा। - फोटो : जिला अस्पताल की ओपीडी में बच्ची को देखते बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा।

विस्तार

 मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। दिन में तेज धूप और रात में गर्मी के बीच ठंडा पानी व शीतल पेय पीना बच्चों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। इनके सेवन से बच्चे खांसी, जुकाम, बुखार और गले में खराश की चपेट में आ जा रहे हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 50 से अधिक बच्चे अभिभावकों के साथ उपचार के लिए पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


होली के बाद से मौसम एकदम बदल गया है। मौसम बदलने के कारण तापमान तेजी से बढ़ रहा है। गर्मी के कारण बड़ों के साथ बच्चों ने भी गुनगुना पानी पीना छोड़कर ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के पूछने पर पता चल रहा है कि वे शीतलपेय का खूब सेवन कर रहे हैं। इस कारण उन्हें जुकाम और गले में खराश की समस्या हो रही है।
विज्ञापन


बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. एसपी शर्मा ने बताया कि गर्मी आने के साथ ही बच्चों ने भी एकदम से ठंडा पानी पीना शुरू कर दिया है। इससे उन्हें सांस फूलने व गले से घरघराहट आने की भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  CM Yogi: गोरक्ष पीठाधीश्वर के रूप में दिखेंगे सीएम योगी, आगरा में होने जा रही धर्मसभा...नाम रखा गया शंखढाल


बरतें ये सावधानी
डॉक्टर ने बताया कि अभी मौसम सामान्य नहीं है। ऐसे में बच्चों को अधिक ठंडा पानी या कोल्ड ड्रिंक का सेवन न करने दें। उन्हें सादा पानी ही पीने को दें। रात में कूलर चलाने से बचें। परेशानी होने पर चिकित्सकों से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed