{"_id":"695ab107ba9bb826c004b7e1","slug":"cleaning-from-chatikara-to-shri-banke-bihari-temple-road-is-now-being-done-with-sweeping-machines-mathura-news-c-161-1-vrn1004-101161-2026-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: छटीकरा से लेकर श्रीबांके बिहारी मंदिर मार्ग तक स्वीपिंग मशीन से होने लगी सफाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: छटीकरा से लेकर श्रीबांके बिहारी मंदिर मार्ग तक स्वीपिंग मशीन से होने लगी सफाई
विज्ञापन
बांकेबिहारी मार्ग की सफाई के लिए आई स्वपिंग मशीन।
वृंदावन। नगर की सफाई के लिए तीन नई एजेंसियों ने निगम के कर्मचारियों के साथ सफाई कार्य शुरू कर दिया र्है। एजेंसी द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मियों को क्षेत्रों में बांट दिया गया है। इसमें दिल्ली की एजेंसी को छटीकरा मार्ग से लेकर बांकेबिहारी मंदिर जाने वाले विद्यापीठ मार्ग तक आधुनिक मशीन से सफाई कार्य की जिम्मेदारी दी है। पुणे की कार्यदायी संस्था के कर्मचारियों को नगर के चार-चार वार्डों में जरूरत के अनुसार बांट दिया है।
नगर निगम ने पिछले दिनों दिल्ली की एजेंसी लाइन सर्विसेज, लखनऊ की किंग सिक्योरिटी एवं पुणे की मैसूर प्रोजेक्ट से वृंदावन जोन की सफाई व्यवस्था के लिए अनुबंध किया था। नगर आयुक्त के निर्देश पर तीनों एजेंसियों के 600 सफाईकर्मी पहले सात दिन भौगोलिक स्थिति एवं सफाई कार्य को समझने के लिए निगम के नियमित सफाई कर्मियों के साथ मिलकर कार्य करेंगे। सात दिन बाद एजेंसी के साथ कार्य कर रहे निगम कर्मचारियों को अन्य स्थान पर सफाई कार्य दिया जाएगा।
कार्यदायी संस्था लाइन सर्विसेज को स्वीपिंग मशीनों और आधुनिक मशीनों से छटीकरा से लेकर बांकेबिहारी मंदिर मार्ग विद्यापीठ चौराहा तक सफाई कार्य सौंपा है। एजेंसी के कर्मचारियों ने मशीनों से सफाई कार्य शुरू कर दिया है। कार्यदायी संस्था मैसूर प्रोजेक्ट वृंदावन जोन के वार्ड 66, 50, 34, 21 एवं किंग सिक्योरिटी के कर्मचारी वार्ड 67, 79, 9, 62 में सफाई कार्य करेगी।
विज्ञापन
वर्तमान में मथुरा-वृंदावन में प्रतिदिन 450 मीट्रिक टन कचरा निकल रहा है, जिसका निस्तारण नगला कोल्हू स्थित डंपिंग ग्राउंड में किया जा रहा है। नगर निगम के अपर नगर आयुक्त सीपी पाठक ने बताया कि नगर के श्रीबांके बिहारी मंदिर सहित सभी क्षेत्रों में दो पालियों में सफाई कार्य किया जाएगा। इसमें सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक और दोपहर के दो बजे से रात दस बजे तक का समय निर्धारित किया है।