फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   civic

किसानों की समस्या का समयबद्ध तरीके से निस्तारण हो: हेमामालिनी

Wed, 30 Dec 2020 12:03 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
civic
मथुरा। सांसद हेमा मालिनी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम जिला विकास एवं निगरानी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने बैठक में धान खरीद, सिंचाई तथा फसलों के बीमा के संबंध में जानकारी प्राप्त करके आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि किसानों को समय पर बीज, खाद उपलब्ध हो। सिंचाई हेतु टेल तक पानी पहुंचे एवं प्रत्येक किसान को फसल बीमा का लाभ प्राप्त हो।
विज्ञापन

बैठक में विधायक बल्देव पूरन प्रकाश द्वारा अवैध खनन के मामले को उठाते हुए मांग की गई कि जिन क्षेत्रों से खनन किया जा रहा है, उन स्थानों को चिन्हित कर पिलर लगवाये जाएं, जिससे निर्धारित स्थान से अधिक खनन न हो। उन्होंने टेल तक पानी पहुंचने, गड्ढामुक्त करने के लिए की जा रही कार्रवाई की समीक्षा की। इसी प्रकार एमएलसी संजय लाठर ने भी नौहझील से राया, शेरगढ़ से मानकपुर की सड़क को यथाशीघ्र ठीक कराने की मांग करते हुए विभिन्न विभागों द्वारा किए गए विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अंतर्गत 1142 ग्राम/मजरों के ऊर्जीकृत लक्ष्य के सापेक्ष 1168 ग्राम/मजरों को ऊर्जीकृत किया गया है। इसके साथ ही नवादा, मांट, पचावर, बाजना, दलौता, दनौटा उपकेंद्रों की क्षमता में भी वृद्धि की गई है।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो अधिकारी किसान एवं जनता की समस्याओं को समय से निस्तारण नहीं करेंगे, उनके विरूद्ध कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने अधिशासी अभियंता सिंचाई को निर्देश दिए कि वह प्रतिदिन जाकर पांच नहरों का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट से उन्हें अवगत कराएं कि कितनी नहरों में पानी टेल तक पहुंच रहा है। उन्होंने विधायक द्वारा की गई खनन की शिकायत पर निर्देश दिए कि पट्टाधारकों द्वारा जिस क्षेत्र से खनन करने की परमिशन दी गयी है, उस क्षेत्र को पिलर लगाकर निर्धारित कर दिया जाये, साथ ही खनन का कार्य दिन में ही किया जाए। बैठक में सांसद प्रतिनिधि जनार्दन शर्मा, पीडी बलराम कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी प्रीतम सिंह, लोक निर्माण, सिंचाई, विद्युत, आपूर्ति, आरईएस विभाग से संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed