फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   circling the stream of milk and inviting 56 offerings to the Lord

Mathura News: दूध की धार परिक्रमा लगाकर प्रभु को दिया 56 भोग का आमंत्रण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
circling the stream of milk and inviting 56 offerings to the Lord
गोवर्धन। दूध की धार परिक्रमा लगाकर रविवार को आगरा के गिरिराजजी सेवक मंडल के भक्तों ने प्रभु को 56 भोग का आमंत्रण दिया। भक्तों ने भजनों की धुनों पर परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन


श्री गिरिराजजी सेवक मंडल की ओर से गोवर्धन तलहटी स्थित कार्ष्णि आश्रम पर सोमवार को गिरिराजजी का विशाल फूल बंगला व दिव्य 56 भोग से पूर्व रविवार को दूध की धार परिक्रमा लगाई गई। इसी के साथ गिरिराजजी को 56 भोग का निमंत्रण दिया गया। परिक्रमा से पूर्व अजय गोयल, मनोज कुमार गर्ग, श्याम सुंदर माहेश्वरी, पवन कुमार अग्रवाल ने तमाम भक्तों के साथ गिरिराज प्रभु का गोविंदाभिषेक किया।
विज्ञापन


कार्ष्णि संत हरिओम बाबा के सानिध्य में संगीत की मधुर धुनों के साथ नृत्य करते हुए भक्तों ने परिक्रमा आरंभ की और प्रभु को निमंत्रण देते हुए परिक्रमा पूर्ण की। सेवक मंडल के पवन अग्रवाल ने बताया कि मंडल की ओर से 18 दिसंबर को गोवर्धन तलहटी, आन्योर परिक्रमा मार्ग स्थित कार्ष्णि आश्रम में 56 भोग महोत्सव का आयोजन होगा। साधु सेवा, भंडारा, 56 भोग दर्शन और भजन संध्या होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें 11 हजार किलो व्यंजनों का भोग गिरिराजजी महाराज को समर्पित किया जाएगा। मनीष गोयल, नीरज अग्रवाल, मनीष बंसल, नितिन अग्रवाल, योगेश बंसल, रजनीश गुप्ता, अभिषेक अग्रवाल, डीजे मित्तल, आरएस गुप्ता आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed