फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   children hugged headmistress and started crying In Mathura when her started leaving school

UP: स्कूल छोड़कर जाने लगीं प्रधानाध्यापिका...तो उनसे लिपट फफक-फफककर रोये बच्चे, वीडियो आया सामने

Wed, 18 Oct 2023 12:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 18 Oct 2023 12:02 PM IST
सार

मथुरा में प्रधानाध्यापिका स्कूल छोड़कर जाने लगीं तो बच्चे उनसे लिपट फफक-फफककर रोये। इसका वीडियो भी सामने आया है। 

विज्ञापन
children hugged headmistress and started crying In Mathura when her started leaving school
Mathura: स्कूल छोड़कर जाने लगीं प्रधानाध्यापिका...तो उनसे लिपट फफक-फफककर रोये बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में शिक्षिका और बच्चों के प्रेम का एक वीडियो सामने आया है। इसमें शिक्षिका के स्कूल छोड़कर जाने पर बच्चे उनसे लिपटकर रो रहे हैं। वह उनसे न जाने का अनुरोध कर रहे हैं। इससे पहले बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से भी मिले थे। उन्होंने शिक्षिका के खिलाफ की गई कार्रवाई पर रोक लगाने की मांग की थी।    

विज्ञापन


मामला फरह विकासखंड के रहीमपुर गांव स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय का है। यहां प्रधानाध्यापिका के पद पर कुसुमलता गौतम तैनात थीं। इनको बीएसए सुनील दत्त ने हाल ही में विभिन्न आरोपों के चलते निलंबित किया है। निलंबन अवधि में उन्हें मथुरा नगर क्षेत्र में उपस्थिति दर्ज कराने के निर्देश दिए गए। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला
विज्ञापन
विज्ञापन


आदेश के क्रम में प्रधानाध्यापिका को विद्यालय छोड़कर जाना था। प्रधानाध्यापिका के जाने की बात बच्चों को पता चली तो वह सब एक जगह एकत्र हो गए। बच्चे शिक्षिका को पकड़कर फफक-फफककर रोने लगे। बच्चे रोये तो प्रधानाध्यापिका के भी आंसू नहीं थमे। इसी समय किसी ने इसका वीडियो बना लिया। 

यह भी पढ़ेंः- UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें; विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया। इससे पर पहले बच्चे अपने अभिभावकों के साथ जिलाधिकारी से मिले थे। उन्होंने प्रधानाध्यापिका का निलंबन वापस लेने की मांग की थी। लेकिन निलंबन वापस नहीं हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed