फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   case of misdeeds of girl student and burning her with hot tongs on protest come to light in Agra

UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें; विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया

Tue, 17 Oct 2023 08:55 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 17 Oct 2023 08:55 PM IST
सार

आगरा में आरोपी छात्रा को रास्ते से उठा ले गया। दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। फिर घर में घुसकर गंदी हरकतें की। विरोध पर गर्म चिमटे से जलाया। 

विज्ञापन
case of misdeeds of girl student and burning her with hot tongs on protest come to light in Agra
UP: छात्रा को अगवा किया...दुष्कर्म कर बनाया वीडियो, घर में घुसकर की गंदी हरकतें - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आरोपी ने पहले स्कूल के रास्ते से छात्रा को उठा ले गया। उसके साथ दुष्कर्म करके वीडियो बनाया। फिर ब्लैकमेल करके आए दिन उसके साथ छेड़छाड़ तकने लगा। एक दिन घर में घुसकर गंदी हरकतें कर रहा था। 

विज्ञापन


इस पर छात्रा ने विरोध किया तो गर्म चिमटे से उसके हाथ को बेरहमी से जलाया। कहीं शिकायत करने पर तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने डीसीपी सिटी कार्यालय पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। डीसीपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः-  UP: 'प्यार में लूट ली आबरू', पहले खाया विषाक्त...फिर ट्रेन के आगे लगाई छलांग, आपबीती बताते हुए फफक पड़ी महिला

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना न्यू आगरा थाना क्षेत्र की है। यहां की रहने वाली छात्रा मंगलवार को थाने पहुंची। बताया कि वह कक्षा 10 में पढ़ाई कर रही है। कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाला आंसू उसके घर आया। उसे अकेला देखकर जबरन अश्लील वीडियो, फोटो खींच लिए। इसके बाद वायरल करने की धमकी देकर आए दिन छेड़छाड़ करने लगा। स्कूल या बाजार आते-जाते रास्ते में परेशान करता। 

यह भी पढ़ेंः-  Mathura: श्री राम की बरात का भव्य आयोजन, जगह-जगह आरती उतारकर लोगों ने अपने प्रभु का किया स्वागत

बताया कि विरोध करने पर एक दिन उसने रास्ते से अगवा करने और तेजाब से चेहरा जलाने की धमकी दी। 14 अगस्त को स्कूल जाते समय वह फिर रास्ते में मिल गया। यहां से उसे अगवा कर ले गया। उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद स्कूल के बाहर छोड़कर भाग गया। इस तरह ब्लैकमेल करके कई बार उसने दुष्कर्म किया। डर की वजह से मैंने स्कूल जाना बंद कर दिया। 

यह भी पढ़ेंः-  नहीं थम रहा बुखार का कहर: मैनपुरी में डायरिया और सांस की दिक्कत से पीड़ित दो मरीजों की मौत; 27 किए गए भर्ती

पीड़िता ने बताया कि 20 सितंबर को आरोपी घर में घुस आया। उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध किया तो चिमटा गर्म करके हाथ जला दिया। धमकी दी कि आज तो हाथ जलाया है, किसी को बताने पर तेजाब से चेहरा जला देगा। छात्रा ने फिर भी बात नहीं की तो इंस्टाग्राम पर फोटो वायरल कर दिए। थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed