फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children Bring Their Imaginations to Life on Canvas

Mathura News: बच्चों ने कैनवास पर उकेरे कल्पनाओं के रंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Children Bring Their Imaginations to Life on Canvas
वृंदावन। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के तत्वावधान में मनाए जा रहे योग सप्ताह के अंतर्गत गीता शोध संस्थान एवं रासलीला अकादमी, वृंदावन में शुक्रवार को योग विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षु बच्चों ने कैनवास पर कल्पनाओं के रंग उकेरे।
विज्ञापन

संस्थान के कोऑर्डिनेटर चंद्र प्रताप सिंह सिकरवार ने बताया कि प्रतियोगिता में बच्चों ने योग के विभिन्न आसनों, स्वस्थ जीवनशैली तथा योग के महत्व को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों ने अपनी कल्पनाशीलता और कलात्मक कौशल से सभी को प्रभावित किया। चित्रकला प्रतियोगिता के सफल आयोजन में प्रशिक्षक एवं कोरियोग्राफर रितु सिंह, मानसी राजपूत, संगीतज्ञ मनमोहन कौशिक तथा सुनील पाठक का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन

उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें योग के महत्व से भी अवगत कराया। प्रतियोगिता में नंदिनी, जावी, कनिका, रुक्मणी, आरती, मोहिनी, छवि, खुशी, दीक्षा, पूर्वी, प्रियांशु, सुनील, दिव्या, प्रियांशी, संजना, राशि, वीर, साक्षी, शबनम, छाया, यशु, चंचल सहित अनेक बच्चों ने भाग लिया। संस्थान प्रशासन ने बताया कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विशेष योग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रशिक्षु बच्चे एवं अन्य प्रतिभागी योग के माध्यम से स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेश देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed