फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Children are taking knowledge of AI in 11 council schools of the district

Mathura News: जिले के 11 परिषदीय विद्यालय में बच्चे ले रहे एआई का ज्ञान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 May 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Children are taking knowledge of AI in 11 council schools of the district
मथुरा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शिक्षा व कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी में निपुण बनाने के उद्देश्य से जिले में 354 स्मार्ट कक्षाएं चल रही है। इसके साथ ही 11 विद्यालयों में इन्फार्मेशन एंड कम्यूनिकेशन टेक्नालॉजी (आईसीटी) लैब में बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं। इनमें कंप्यूटर, फर्नीचर व अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में 1536 परिषदीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं। प्रथम चरण में 10 ब्लॉकों के 11 विद्यालयों में लैब बनाकर इनको हाईटेक किया गया है। उन्होंने बताया कि इन विद्यालय को निजी स्कूलों की तर्ज पर विकसित करके विकसित किया गया है अभी आगे भी विद्यालयों को विकसित किया जाएगा। इनमें स्मार्ट क्लास संचालित हो रही हैं। लैब में नियमित रूप से बच्चों को आधुनिक शैक्षणिक जानकारियां दी जाएगी। बच्चों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के बारे में भी पढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन

बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि 10 ब्लॉकों में 11 विद्यालयों में आईसीटी लैब संचालित हो रही है। इनमें बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। शेष 34 स्कूलों में जल्द ही लैब बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed