फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Chhath festival will begin with Nahay Khay on the 25th.

Mathura News: 25 को नहाय खाय के साथ शुरू होगा छठ पर्व

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
Chhath festival will begin with Nahay Khay on the 25th.
कोसीकलां में चेयरमैन को छठ पूजा की तैयारियों को ज्ञापन देते हुए लोग।
कोसीकलां। सूर्योपासना का महापर्व छठ 25 अक्तूबर से शुरू होगा। 26 को खरना, 27 को अस्ताचलगामी सूरज को अर्घ्य दिया जाएगा। 28 को उगते सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही समापन होगा।
विज्ञापन

26 अक्तूबर को खरना के बाद 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सू3र्य को अर्घ्य व 28 को उगते हुए सूर्य की उपासना व अर्घ्य होगा। इसको लेकर महिलाएं पूजा-अर्चना की तैयारी में अभी से लग गईं हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य छैल बिहारी शास्त्री ने बताया कि छठ पर्व में व्रत, उपवास, पूजा और अर्घ्य की प्रक्रिया में पवित्रता का विशेष ध्यान रखा जाता है। 27 अक्तूबर को महिलाएं निर्जल व्रत रहेंगी। छठ घाट पर शाम को पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगी। पानी में उतरकर डूबते सूर्य को अर्घ्य देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यास्त शाम को 5.36 पर होगा। इसके पहले सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। रात में कोशी भरने का कार्य होगा। अगले दिन सुबह महिलाएं भोर में छठ घाट पहुंच कर पूजा-अर्चना करेंगी। सूर्योदय का इंतजार कर मंगल गीत गाएंगी। सूर्योदय 6.25 बजे होगा। इसी समय अर्घ्य दिया जाएगा, छठ व्रत का समापन होगा।
वहीं छठ पूजा आयोजन समिति अखिलेश ठाकुर ने बताया कि नहाय खाय के दिन 25 अक्तूबर को व्रती महिलाएं पास की नदी या तालाब में स्नान करने के बाद घर पर कद्दू और चावल का कद्दू भात बनाएंगी। व्रती महिला रात में जमीन पर सोती हैं और सायंकाल प्रसाद ग्रहण करती है। खरना 26 अक्तूबर को होगा। इस दिन पूजा करने के बाद व्रत खोलती हैं।


अस्थायी तालाब बनाएगी नगर पालिका
कोसीकलां। नगर में इस बार छठ पूजा के लिए नगर पालिका प्रशासन आगरा नहर किनारे अस्थायी तालाब तैयार करेगी। तालाब में स्वच्छ पानी की व्यवस्था रहेगी। चार दिवसीय छठ पर्व की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। छठ पूजा महोत्सव को लेकर छठ पूजा आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल को बताया कि आगरा कैनाल में पानी न होने से व्रती महिलाओं को दिक्कत उठानी पड़ेगी। पानी बहुत गंदा है। चेयरमैन ने कहा कि आगरा कैनाल में अलग से अस्थाई तालाब बनाया जाएगा। इसमें पानी की कमी नहीं आने दी जाएगी। साफ और स्वच्छ पानी की व्यवस्था की जाएगी। वहीं साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं के लिए भी आश्वासन दिया है। मुलाकात करने वालों में अखिलेश कुमार ठाकुर, विजय कुमार गुप्ता, नंदलाल देव, जोखन सिंह, विष्णुदत्त शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed