{"_id":"65d25e7a6756fb1c3c073bb9","slug":"cheating-people-in-the-name-of-booking-rooms-by-creating-a-website-with-the-name-matching-the-hotel-mathura-news-c-369-1-mt11004-108872-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: वृंदावन में होटल और गेस्टहाउस की बुकिंग कराते समय रहें सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: वृंदावन में होटल और गेस्टहाउस की बुकिंग कराते समय रहें सावधान, हो सकते हैं ठगी के शिकार
Mon, 19 Feb 2024 10:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 10:01 AM IST
सार
मथुरा के वृंदावन में ठग ऐसे श्रद्धालुओं को निशाना बना रहे हैं, जो यहां ऑनलाइन होटल और गेस्टहाउस बुक कराते हैं। फर्जी वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं को जाल में फंसाया जा रहा है। होटल और गेस्टहाउस संचालकों द्वारा कोतवाली पुलिस से इस मामले में शिकायत की है।
विज्ञापन
साइबर फ्रॉड
- फोटो : ??? ?????
विस्तार
वृंदावन में होटल, गेस्टहाउस और आश्रमों के नाम पर वेबसाइट बनाकर श्रद्धालुओं के साथ ठगी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ठगी के शिकार हो रहे श्रद्धालु की शिकायत के बाद होटल और गेस्टहाउस संचालकों द्वारा कोतवाली पुलिस से शिकायत की जा रही है। ऐसे ही एक होटल प्रबंधक ने वेबसाइट बनाकर फर्जीवाड़ा करने वाले अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
रुक्मिणी विहार स्थित निधिवन सरोवर पोर्टिको के जनरल मैनेजर मयंक पांडेय ने कोतवाली में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि किसी अज्ञात द्वारा होटल सरोवर पोर्टिको के नाम से वेबसाइट बनाई है जोकि निधिवन सरोवर पोर्टिको के नाम से मिलती है। गूगल सर्ज इंजन पर निधिवन सरोवर पोर्टिको सर्च करने पर होटल सरोवर पोर्टिको स्पोंसर्ड अंकित नजर आता है। इस कारण निधिवन आने वाले अतिथि होटल सरोवर पोर्टिको की वेबसाइट को खोलते हैं और उस पर अंकित मोबाइल नंबर पर फोन कर बुकिंग करा रहे हैं।
होटल प्रबंधक का आरोप है कि ग्राहक इस होटल की फर्जी वेबसाइट को निधिवन की साइट समझकर रूम बुकिंग कराते हैं। जब ग्राहक निधिवन सरोवर पोर्टिको पहुंचता है तो यहां बुकिंग का कोई प्रमाण नहीं होता। कई अतिथियों से धोखाधड़ी की गई है। कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि निधिवन सरोवर पोर्टिको के मिलते-जुलते नाम से बनाई गई वेबसाइट से लोगों के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जांच की जा रही है।