{"_id":"647796c0c4a07da6fd0e9244","slug":"changed-mandate-to-give-tender-to-preferred-contractors-mathura-news-c-29-1-mtr1016-82688-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के लिए बदल दिया शासनादेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: चहेते ठेकेदारों को टेंडर देने के लिए बदल दिया शासनादेश
Thu, 01 Jun 2023 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Thu, 01 Jun 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
मथुरा। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड द्वारा चहेते ठेकेदारों को काम दिलाने के लिए शासनादेश ही बदल दिया गया है। भवन मरम्मत कार्य के लिए रोड निर्माण कार्य के लिए पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं। कुछ ठेकेदार इस मनमानी के विरुद्ध शासन में शिकायत करेंगे। लोक निर्माण विभाग निर्माण खंड ने 12 मई को राया, मांट, नौहझील एवं बलदेव के स्वास्थ्य उप केंद्रों को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के रूप में उच्चीकृत करने के लिए मरम्मत आदि कार्य की निविदाएं प्रकाशित की थीं। चूंकि यह कार्य भवन मरम्मत का है तो इसके लिए शासनादेश के अनुसार भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से ही निविदाएं मांगी जा सकती हैं, लेकिन पीडब्लूडी के जिम्मेदार अधिकारियों ने अपने चहेते ठेकेदारों को यह काम दिलाने के लिए शासनादेश ही बदल दिया। भवन कार्य के लिए रोड निर्माण कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई हैं। ऐसे में भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदार पसोपेश में हैं कि वह इस कार्य में निविदा डालें अथवा नहीं। वहीं उनका आरोप है कि अपने चहेते ठेकेदारों का काम दिलाने के लिए अधिकारियों ने मनमानी की है। इसकी शिकायत वह शासन सहित विभाग के उच्चाधिकारियों से भी करेंगे।
-- -
ये छोटे-छोटे कार्य थे। इनमें पहले भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई थीं, लेकिन किसी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली। इसके बाद मार्ग कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदा मांग ली गईं। इसकी शिकायत मिली तो अब इस निविदा को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी।
एसके अग्रवाल, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग
विज्ञापन
ये छोटे-छोटे कार्य थे। इनमें पहले भवन कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदाएं मांगी गई थीं, लेकिन किसी ठेकेदार ने निविदा नहीं डाली। इसके बाद मार्ग कार्य में पंजीकृत ठेकेदारों से निविदा मांग ली गईं। इसकी शिकायत मिली तो अब इस निविदा को निरस्त कर दिया गया है। अब नए सिरे से निविदा जारी की जाएगी।
विज्ञापन
एसके अग्रवाल, चीफ इंजीनियर लोक निर्माण विभाग