फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Change in the time of darshan of Thakurji in Dwarkadhish temple on Janmashtami

Janmashtami: जन्माष्टमी पर द्वारिकाधीश मंदिर में ठाकुरजी के दर्शन के समय में परिवर्तन, ये रहेगी नई व्यवस्था

Sat, 24 Aug 2024 09:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 24 Aug 2024 09:48 PM IST
सार

द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है।

विज्ञापन
Change in the time of darshan of Thakurji in Dwarkadhish temple on Janmashtami
ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के ठाकुर द्वारिकाधीश मंदिर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर राजाधिराज की सेवा और दर्शन के समय में बदलाव किया गया है। 26 को मंगल दर्शन के प्रतिदिन के निर्धारित समय से पहले खुल जाएंगे एवं 27 को सुबह मंगला आरती न होकर सीधे नंद महोत्सव की दर्शन सेवा शुरू की जाएगी।

विज्ञापन

द्वारिकाधीश मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी ने बताया कि मंदिर में जन्माष्टमी पर्व की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। जन्माष्टमी पर्व को देखते हुए मंदिर के दर्शन के समय में परिवर्तन किया गया है, जिसमें 25 को मंगला दर्शन प्रतिदिन के निर्धारित समय सुबह 6:30 बजे होंगे। ग्वाल और शृंगार के दर्शन एक साथ होंगे। बाकी सभी दर्शन निर्धारित समयानुसार होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

26 को जन्माष्टमी के दिन मंगला के दर्शन प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे के बजाय 6 बजे से 6:15 बजे होंगे। 6:30 से पंचामृत अभिषेक के दर्शन, लगभग 8:30 बजे से आराध्य के शृंगार दर्शन होंगे। इसके बाद ज्योतिषाचार्य अजय कुमार तैलंग द्वारा जन्मपत्रिका का वाचन करेंगे। शाम को उत्थापन के दर्शन 7:30 बजे से होंगे। उसके बाद जागरण के दर्शन रात 10 बजे से एवं रात 11:45 पर जन्म के दर्शन होंगे।

विज्ञापन

मीडिया प्रभारी ने बताया कि जन्माष्टमी की रात को देर तक आराध्य के जागने के के कारण दूसरे दिन 27 को सुबह आराध्य के पट 10 बजे खुलेंगे और भक्तों को नंद महोत्सव के दर्शन होंगे। शाम 4:30 से 5 बजे तक शयन के दर्शन के बाद मंदिर के पट बंद हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि ठाकुरजी 27 को सुबह मंगला, शृंगार, ग्वाल के दर्शन न खुलकर सीधे 10 बजे नंद महोत्सव के दर्शन होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed