फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Central and state governments are assimilating the integral philosophy of Pandit Deendayal

UP News: मनाया गया दीनदयाल स्मृति महोत्सव, पर्यटन मंत्री बोले- सूर श्याम मिलन ऐतिहासिक स्थल का होगा कायाकल्प

Tue, 01 Oct 2024 04:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Tue, 01 Oct 2024 04:14 AM IST
सार

मथुरी में पं दीनदयाल स्मृति महोत्सव मनाया गया। इसमें पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सूर श्याम मिलन ऐतिहासिक स्थल का कायाकल्प कराया जाएगा। 

विज्ञापन
Central and state governments are assimilating the integral philosophy of Pandit Deendayal
पर्यटन मंत्री ठाकुर जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में सोमवार को पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव मनाया गया। इसमें प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने हिस्सा लिया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि फरह के समीप यमुना किनारे स्थित सूर श्याम मिलन ऐतिहासिक स्थल का कायाकल्प कराया जाएगा। केंद्र और राज्य सरकार सरकार पं. दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म दर्शन को आत्मसात कर रही हैं। इसी के आधार पर आर्थिक और सामाजिक विकास हो रहा है।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने स्मारक आकर दीनदयाल की प्रतिमा के समक्ष दीप जलाया। यहां पर्यटन मंत्री का कामर से आए कलाकारों ने नगाड़े बजाकर स्वागत किया। मेला समिति के पदाधिकारियों ने यमुना किनारा स्थित सूर-श्याम बल्लभाचार्य मिलन स्थल की ऐतिहासिक और पौराणिक महत्व बताते हुए इसका पर्यटन मंत्रालय से विकास कराने की बात रखी। पर्यटन मंत्री ने कहा कि पौराणिक स्थल का हर तरह से विकास कराया जाएगा। दीनदयाल की सोच थी, भारत विश्व गुरु बने, इसके लिए मोदी और योगी जुटे हैं।
विज्ञापन


एकात्म दर्शन पर आयोजित गोष्ठी में अखिल भारतीय गोसेवा प्रमुख अजीत महापात्र ने भी विचार रखे। इससे पूर्व जूनियर और सीनियर वर्ग की सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के बालक वर्ग में 290 और किशोर वर्ग में 220 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। शुभारंभ मथुरा वृंदावन नगर निगम के महापौर विनोद अग्रवाल ने किया। इस दौरान संस्कृति विवि के कुलपति सचिन गुप्ता, डॉ. रोशन लाल, मालती मिश्रा, मंत्री मनीष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र पाठक, ब्रजमोहन गौड़, जगमोहन पाठक आदि मौजूद रहे। आभार मेला समिति के अध्यक्ष सोहन लाल शर्मा ने जताया। संचालन राम पाठक और कृष्ण गोपाल ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की मदद कर रही सरकार

शिशु विद्यार्थियों का रंगमंचीय कार्यक्रम रविवार रात को हुआ। विशिष्ट अतिथि बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र शर्मा ने कहा कि उन्हें बच्चों की चिंता है। कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को योगी सरकार चार हजार रुपये प्रतिमाह दे रही है। अनाथ बच्चों एवं जिन बच्चों के माता-पिता जेल में हैं उन्हें हर माह सरकारी आर्थिक मदद की जा रही है। मुख्य अतिथि यतींद्र राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री विद्या भारती ने भी विचार रखे।

रसिया दंगल में उमड़ी भीड़, हुए कटाक्ष

फरह। पं. दीनदयाल स्मृति महोत्सव में रविवार रात किशन शर्मा हाथरस और सत्तो शर्मा अतरौली के मध्य रसिया गायकी का मुकाबला हुआ। श्रोताओं के बीच गायकों के बीच जमकर कटाक्ष चले। शुभारंभ विद्या भारती के संगठन मंत्री ख्याली राम, आयोजक राजेन्द्र प्रसाद शर्मा, चिंतामणि, महिपाल सिंह, राजदर्शन पचौरी, भवानी शंकर पचौरी आदि ने किया। संचालन देवी प्रसाद पाठक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed