फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   CC road will be constructed in ward-56

Mathura News: वार्ड-56 में सीसी सड़क का होगा निर्माण, नींव रखी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jul 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
CC road will be constructed in ward-56
मथुरा। वार्ड-56 में कंस किला के पीछे से बाबा बर्फानी महादेव मंदिर तक सीसी सड़क निर्माण होगा। इससे स्थानीय लोगों को आन-ताने में सहूलियत मिलेगी। बुधवार को क्षेत्रीय पार्षद ने इसके निर्माण के लिए शिलान्यास किया है। करीब 18.50 लाख रुपये की लागत आएगी। क्षेत्रीय पार्षद नीनू कुंजी बिहारी भारद्वाज ने बताया है कि सड़क निर्माण के लिए कई सालों से प्रयास किया जा रहा था, लेकिन शासन से मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। हालांकि कई सालों के इंतजार बुधवार को खत्म हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि कंस किला के पीछे से नारी निकेतन होते हुए बाबा बर्फानी महादेव मंदिर तक 18.50 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कराया जाएगा। इससे स्थानीय लोगों का आवागमन सुगम होगा। श्रीठाकुर द्वारकाधीश महाराज, स्वामी घाट, संत घाट और विश्राम घाट जाने में भी आसानी होगी। बुधवार को पार्षद ने इस सड़क की नींव रखी है। कुंजबिहारी भारद्वाज, वार्ड अध्यक्ष सुरेश भाटिया, गिर्राज मुखिया, पवन चतुर्वेदी, संजय सरदार, नरेश शर्मा, गुड्डा पंडित, भूपेंद्र आदि माैजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed