फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   cbi raid in mathura

बिटुमिन चोरी प्रकरण में सीबीआई ने मारा छापा

Sun, 04 Oct 2015 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 04 Oct 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
cbi raid in mathura
गाजियाबाद से आई सीबीआई टीम ने रविवार को सादाबाद रोड पर एक मकान पर छापा मारा। बताया गया कि टीम मकान मालिक के तेल के टैंकरों से संबंधित कागजात और कुछ अन्य दस्तावेज ले गई है। पूरी जांच पड़ताल के दौरान टीम ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन


रविवार को सुबह 10 बजे सीबीआई टीम ने राया पुलिस के साथ कार्रवाई की। सादाबाद रोड स्थित ये मकान राया निवासी अशोक के नाम पर है। सीबीआई की टीम पहुंची और मकान का अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। कुछ देर में ही पुलिस आ गई। मकान के बाहर पुलिस का पहरा बैठ गया। कई घंटे तक जांच-पड़ताल चलती रही। टीम कुछ दस्तावेज अपने साथ ले गई। जांच और दस्तावेजों के बारे में कुछ बताया नहीं गया। थाना प्रभारी संजीव तोमर ने बताया कि सीबीआई टीम गाजियाबाद से आई थी, चार माह पूर्व रिफाइनरी से बिटुमिन चोरी के मामले में गाजियाबाद से जांच चल रही है। गौरतलब रहे अशोक के कई टैंकर चलते हैं।
विज्ञापन


184 ड्रम हुए थे चोरी
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र में तेल और बिटुमिन चोरी के कई मामले सामने आ चुके हैं। जिन पर सीबीआई और रिफाइनरी की विजिलेंस टीम ने पूर्व में भी जांच की है। हाल ही में रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से 184 ड्रम चोरी हो गए थे। उसी दौरान ओल गांव में सलाया पाइप लाइन में सेंधमारी का भी मामला सामने आया। संभवत: इन्हीं प्रकरणों को लेकर राया में सीबीआई ने दबिश दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात-आठ फरवरी, 2015 को रिफाइनरी के बिटुमिन प्लांट से 184 ड्रम चोरी हुए थे। बाद में पुलिस ने ये ड्रम छाता में बरामद कर लिए। मामले में रिफाइनरी की विजिलेंस टीम ने भी जांच की थी। पुलिस ने थाना रिफाइनरी क्षेत्र के रिंकू और बच्चू समेत सात लोगों को जेल भेजा था। उसी समय क्रूड ऑयल की लाइन में ओल के निकट सेंध लगाकर चोरी हुई थी। दोनों मामलों में विजिलेंस टीम ने जांच कर गृह मंत्रालय को रिपोर्ट सौंपी थी। बताया जाता है कि दोनों में से एक प्रकरण में राया निवासी अशोक का एक टैंकर भी शामिल था। इसके चलते रविवार को सीबीआई टीम ने राया में जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed