{"_id":"68aa180add75645c340feb9e","slug":"case-registered-against-the-tantrik-who-raped-a-woman-by-making-her-smoke-in-the-room-mathura-news-c-29-1-mtr1002-445186-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कमरे में धुआं कर महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कमरे में धुआं कर महिला से दुष्कर्म करने वाले तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। कस्बा नौहझील निवासी एक तांत्रिक द्वारा महिला के बच्चे न होने पर इलाज के नाम पर कमरे में धुआं कर दुष्कर्म करने का मामला शुक्रवार को सामने आया था। महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर नामजद तांत्रिक के खिलाफ प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की थी। महिला की तहरीर पर शनिवार को नौहझील पुलिस ने नामजद तांत्रिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसका निकाह 8 साल पहले हुआ था। बच्चे न होने पर उसकी ननद ने कस्बा नौहझील में मस्जिद के पास रहने वाले तांत्रिक मुस्ताक अली के बारे में बताया। ननद और भाभी तांत्रिक के पास गईं। आरोप है कि 21 अगस्त को महिला अपनी ननद के साथ नौहझील स्थित तांत्रिक के घर पहुंची। तांत्रिक उसे अकेले कमरे में ले गया और कमरे में अगरबत्ती जलाकर धुआं कर दिया, जिससे महिला की आवाज बंद हो गई। इसके बाद उसने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।
जांच पड़ताल के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली की उम्र लगभग 60-65 वर्ष है और वह रेलवे विभाग से कुछ वर्ष पूर्व ही रिटायर होकर आया है।
शुक्रवार को दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने पर तांत्रिक घर छोड़कर गायब हो गया। जिसकी तलाश में पुलिस की टीमों ने घर पर भी दबिश दी, जहां वह नहीं मिला। घर पर पत्नी मिली, जो कि तांत्रिक के बारे में कोई जानकारी नहीं दे पाई।
एसपी ग्रामीण सुरेश चंद रावत ने बताया कि तांत्रिक मुश्ताक अली के खिलाफ सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर तलाश की जा रही है। तांत्रिक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। संवाद