फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   case of land grab has come to fore by making fake deed In Mathura

जिंदा महिला का बनवाया मृत प्रमाणपत्र: फिर रची ऐसी साजिश कि सड़क पर आ गया परिवार, हकीकत जान पुलिस भी रह गई दंग

Sun, 18 Jun 2023 07:26 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 18 Jun 2023 07:26 PM IST
सार

मथुरा में युवक ने जिंदा महिला का मृत प्रमाणपत्र बनवाया और फिर ऐसी साजिश रची कि उसका परिवार सड़क पर आ गया। हकीकत जानकर पुलिस भी दंग रह गई। 

विज्ञापन
case of land grab has come to fore by making fake deed In Mathura
वृंदावन कोतवाली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा में फर्जी बैनामा करके जमीन हड़पने का मामला सामने आया है। एक व्यक्ति ने खाली पड़े मकान का वारिस बनकर सौदा कर दिया। जब इसकी भनक मकान के असल मालिक को हुई तो वह भौचक्का रह गया। एसएसपी के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

21 मार्च 2009 में ले लिया था कब्जा

दिल्ली के वेस्ट पटेल नगर निवासी सुमित गुप्ता पुत्र स्वर्गीय चंद्र गुप्ता की मां पुष्पलता गुप्ता के नाम वृंदावन में एमवीडीए द्वारा विकसित चैतन्य विहार में भूखंड संख्या 5-4/181 था, इसे 18 सितंबर 2004 में प्रीहोल्ड डीड से लिया। 21 मार्च 2009 में कब्जा ले लिया गया। उस पर निर्माण कार्य भी कराया गया। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- साजन के इंतजार में बैठी रही दुल्हन: दूल्हे राजा को मंडप से उठा ले गई पुलिस, हकीकत जान उड़ गए लोगों के होश

विज्ञापन
विज्ञापन

मकान के बिक्री हो जाने की मिली खबर

सुमित ने 17 जून 2023 को कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई। बताया कि 16 अप्रैल 2023 को उसको दिल्ली के पते पर आकर किसी ने मकान के बिक्री हो जाने की खबर दी। बैनामा की कॉपी दिखाई। इसके अनुसार 13 मार्च को मकान का बैनामा हो गया है। इसका सौदा विशाल गुप्ता नामक व्यक्ति ने 59 लाख 76 हजार रुपये में राजेंद्र सिंह और नरेश कुमार को कर दिया है।


यह भी पढ़ेंः- धोखा बर्दाश्त न हुआ: इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए 22 वीडियो, बोला- प्रेमिका से मिली बेवफाई...और फंदे से झूल गया

इनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

पुष्पलता को मृत बताकर उसका वारिस बन बैनामा किया गया, जबकि उसकी मां जीवित है। वह विशाल को जानती भी नहीं है। सुमित ने सब रजिस्टार कार्यालय से बैनामा की प्रमाणित नकल निकलवाकर एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया, जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने विशाल गुप्ता, राजेंद्र सिंह, नरेश कुमार और दो गवाह महेश व रवि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed