फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   case of attempt to burn alive team that had gone to investigate stubble burning in Mathura has come to light

दुस्साहस: मथुरा में पराली जलाने की जांच करने गई टीम पर लाठी-डंडों से हमला, जिंदा जलाने की कोशिश

Fri, 06 Oct 2023 08:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Fri, 06 Oct 2023 08:20 PM IST
सार

सैटेलाइट से ऐंच गांव में खसरा संख्या 94 में पराली जलाने की तस्वीरें प्राप्त हुईं। जांच के लिए क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, लेखपाल आलोक रंजन, ग्राम सचिव मो. रफीक, संग्रह सेवक रवि कुमार के साथ गांव पहुंचे। इसी समय घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई।

विज्ञापन
case of attempt to burn alive team that had gone to investigate stubble burning in Mathura has come to light
खेत में जल रही पराली (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के कोसीकलां थाना क्षेत्र के गांव ऐंच में बृहस्पतिवार देर शाम एक खेत में पराली जलाने की जांच करने गई छाता तहसील की टीम को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने नामजद किसान व 10 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी किसान को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


छाता के नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह ने बताया कि सैटेलाइट से उन्हें ऐंच गांव में खसरा संख्या 94 में पराली जलाने की तस्वीरें प्राप्त हुईं थीं। जांच के लिए बृहस्पतिवार शाम सात बजे क्षेत्रीय लेखपाल दिनेश कुमार, लेखपाल आलोक रंजन, ग्राम सचिव मो. रफीक, संग्रह सेवक रवि कुमार के साथ जांच के लिए गांव पहुंचे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: लॉरेंस बिश्नोई से प्रेरित होकर उठाया तमंचा...बन गए गैंगस्टर सुच्चा और फैजल, शिक्षक को मार दी गोली; धरे गए
विज्ञापन
विज्ञापन


खसरा संख्या 94 में बृजकिशोर उर्फ कुकू पुत्र हुकम सिंह का खेत होने की जानकारी मिली। खेत में पराली जलने की पुष्टि होन पर बृजकिशोर से पूछताछ की तो उसने पहले खुद और फिर लेखपाल दिनेश कुमार पर केरोसिन उड़ेल दिया। माचिस निकालकर आग लगाने की कोशिश की। किसी प्रकार उसे रोका गया। 


यह भी पढ़ेंः- UP: शादी फिक्स होने के बाद बीएसएफ में लग गई नौकरी...तो बदल गए लड़के वालों के सुर, बात सुन हो जाएंगे शर्मिंदा

इसी समय उसके 10 अन्य साथी, लाठी-डंडों से लैस होकर आए गए। वे टीम पर हमलावर हो गए। टीम ने जान बचाकर भागने की कोशिश की तो गाड़ी पर हमला कर दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें हमलावरों के चुंगल से निकला। इस संबंध में दिनेश कुमार सहित पूरी टीम ने संयुक्त तहरीर देकर केस दर्ज कराया है। पुलिस ने बृजकिशोर को गिरफ्तार कर लिया है।

फसल के नुकसान से गुस्से में था किसान

बृजकिशोर ने बताया कि उसके पास 3 हेक्टेयर का खेत है। कीट लगने से धान की फसल नुकसान हो गया था। इससे वह परेशान था। इस वजह से टीम के साथ यह प्रतिक्रिया की।

तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर नामजद किसान को गिरफ्तार कर लिया है। प्रकरण की जांच की जा रही है। - त्रिगुण बिसेन, एसपी देहात 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed